विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2011

समुद्र से निकली तेज आवाज, गांव में हड़कंप

तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि पुशावरम के लोगों ने देर शाम तेज आवाज सुनी लेकिन समुद्र में उन्हें कोई रोशनी या लहर नहीं नजर आई।
रामेश्वरम :तमिलनाडु:: नागपट्टिनम जिले के एक गांव में समुद्र के किनारे से निकली तेज आवाज के कारण लोग रविवार की रात दहशत में आ गए जिसके बाद नौसेना और तटरक्षक पोत मौके के लिए रवाना हुए। तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि यहां से करीब 280 किमी दूर पुशावरम के लोगों ने रविवार की शाम तेज आवाज सुनी लेकिन समुद्र में उन्हें कोई रोशनी या लहर नहीं नजर आई। उन्होंने बताया कि आवाज के कारण का पता लगाने के लिए तटरक्षक नौका और नौसेना का एक पोत मौके पर पहुंचे। यह पता नहीं चल पाया है कि तेज आवाज का कारण क्या था।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तमिलनाडु, समुद्र, आवाज, Tamil Nadu, Sea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com