- तमिलनाडु में 31 जुलाई तक लॉकडाउन
- संक्रमितों की कुल संख्या 25,31,118
- अब तक 33,652 कोरोना मरीजों की मौत
तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu government) ने कोरोनावायरस लॉकडाउन (Tamil Nadu Covid 19 Lockdown) 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है. इस बार लोगों को ज्यादा रियायतें दी गई हैं. 31 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक, ITI और टाइप राइटिंग स्कूल 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जा सकेंगे. इस बार स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया और पुस्तक वितरण के लिए शिक्षकों को भी अनुमति दी गई है.
तमिलनाडु में वर्तमान लॉकडाउन 19 जुलाई तक प्रभावित था. नई गाइडलाइन के अनुसार, शादी में शामिल होने के लिए 50 लोगों को अनुमति मिलेगी और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने लोगों से अपील की है कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को ध्यान में रखते हुए वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और न ही वे सामूहिक रूप से जमा हों.
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोजों से 95 प्रतिशत कम हो जाता है मौत का खतरा : अध्ययन
पुडुचेरी को छोड़कर और वहां से आने वाली अंतरराज्यीय बसें प्रतिबंधित रहेंगी. थिएटर, बार, स्विमिंग पूल, चिड़ियाघर, राजनीतिक व सामुदायिक मीटिंग, जिसमें लोग जमा हों, ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि पर पहले की तरह पाबंदी लागू रहेगी.
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, केरल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से उनके राज्यों में कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर संवाद किया. इस वर्चुअल मीटिंग में CM एमके स्टालिन ने अन्य राज्यों की तुलना में तमिलनाडु को कम कोरोना वैक्सीन दिए जाने का मुद्दा उठाया और मांग की कि केंद्र सरकार राज्य को विशेष तौर पर एक करोड़ डोज मुहैया कराए.
तमिलनाडु में कोरोना मामलों की बात करें तो शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2312 नए मामले सामने आए और 46 मरीजों की मौत हुई. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 25,31,118 हो गई है. प्रदेश में अब तक 33,652 लोगों की मौत हो चुकी है.
VIDEO: तीसरी लहर के अंदेशों के बीच कोरोना संक्रमित बच्चों को रेमडेसिविर नहीं देने की सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं