विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

सुषमा स्वराज ने फिर सुनी पाकिस्तानी की गुहार, इलाज के लिए दिया मेडिकल वीजा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बीमार पाकिस्तानी नागरिक के लिए आज मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए उसे भारत में जिगर के प्रत्यारोपण की सर्जरी के लिए चिकित्सा वीजा दिया.

सुषमा स्वराज ने फिर सुनी पाकिस्तानी की गुहार, इलाज के लिए दिया मेडिकल वीजा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
  • सुषमा स्वराज ने बीमार पाकिस्तानी नागरिक को दिया मेडिकल वीजा
  • इससे पहले भी उन्होंनेे कई पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा दिया है
  • पाकिस्तानी नागरिक का इलाज साकेत के मैक्स अस्पताल में होना है.
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बीमार पाकिस्तानी नागरिक के लिए आज मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए उसे भारत में जिगर के प्रत्यारोपण की सर्जरी के लिए चिकित्सा वीजा दिया. स्वराज ने पाकिस्तान निवासी हामिद अली अशरफ को जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘हां, हम भारत में आपके पिता के जिगर प्रत्यारोपण की सर्जरी के लिए वीजा दे रहे हैं.’’ अशरफ के पिता मोहम्मद अशरफ का इलाज यहां साकेत के मैक्स अस्पताल में होना है.

यह भी पढ़ें: गीता को माता-पिता से मिलाने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम, सुषमा ने शुरू की मुहिम

अशरफ ने स्वराज के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, ‘‘बहुत-बहुत शुक्रिया मैडम. मैं दिल से आपका आभारी हूं. यह वास्तव में मानवता के प्रति एक महान कार्य है.’’ इससे पहले उसने स्वराज को टैग करते हुए इस महीने की शुरुआत से कई ट्वीट किए थे और उनसे चिकित्सा वीजा देने का अनुरोध किया था.

VIDEO: यूएन में बोलीं सुषमा, हमने डॉक्टर बनाए, पाकिस्तान ने जेहादी​
गौरतलब है कि पहले भी कई बार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कई ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा दिया है, जो इलाज के लिए भारत आना चाहते थे.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Medical Visa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com