बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन प्रियंका सिंह को अपने खिलाफ दाखिल एफआईआर में कोई राहत नहीं मिली है. रिया चक्रवर्ती ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दाखिल कराई थी, जिसे रद्द कराने के लिए उन्होंने पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका डाली थी, यहां से खारिज होने के बाद वो शीर्ष अदालत पहुंची थीं, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी है.
रिया के पक्ष में फैसला आने के बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि 'हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अभिभूत हैं. न्याय की जीत हुई है. हम हमारे देश के न्यायिक व्यवस्था के आगे नतमस्तक हैं. सत्य की ही जीत होती है. सत्यमेव जयते.'
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बता दें कि 7 सितंबर 2020 को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत की बहनों के खिलाफ जालसाजी और सुशांत को प्रतिबंधित दवाएं देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी. रिया चक्रवर्ती द्वारा दर्ज कराई गए इस एफआईआर पर भी जांच सीबीआई कर रही है. पिछले दिनों बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया था. हालांकि, कोर्ट ने सुशांत की छोटी बहन मीतू को राहत दी थी और उनके खिलाफ मामला रद्द कर दिया था.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव पिछले साल 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर में मिला था. पहले पहल खुदकुशी की बात से शुरू हुए मामले में बाद में आर्थिक अपराध और ड्रग्स का एंगल जुड़ गया था.
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस : आरोपी ने NCB की टीम को पालतू कुत्तों से डराने की कोशिश की
सुशांत सिंह की पार्टनर रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर मामले में आर्थिक अपराध, ड्रग्स सप्लाई और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था. वो कुछ वक्त जेल में भी बिता चुकी हैं. फिलहाल वो बाहर हैं. केस में उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी जेल गए थे, बाद में उन्हें भी जमानत मिल गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं