जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाए जाने की बढ़ती घटनाओं के बीच राजनीतिक दलों ने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. आतंकियों ने रविवार को बिहार के रहने वाले तीन मजदूरों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, इसमें दो की मौत हो गई. इससे पहले, शनिवार को एक यूपी और एक बिहार के शख्स को टारगेट किया गया था. इस बीच, शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर चिंता जताते हुए गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से देश के सामने स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना सांसद राउत ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में स्थिति चिंताजनक है. बिहारी प्रवासियों, कश्मीरी पंडितों, सिखों को निशाना बनाया जा रहा है... जब पाकिस्तान की बात होती है तो आप सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं. फिर, ऐसा चीन के लिए भी होना चाहिए... रक्षा मंत्री या गृह मंत्री को देश को बताना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में क्या स्थिति है."
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
Situation in J&K is worrisome. Bihari migrants,Kashmiri Pandits,Sikhs are being targeted...When its about Pak, you talk of surgical strikes.Then,it should be done for China too...Defence Min or HM need to tell the nation what's the situation J-K & Ladakh: Sanjay Raut, Shiv Sena pic.twitter.com/cWckhCBTpw
— ANI (@ANI) October 18, 2021
इससे पहले, लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर प्रवासी बिहारियों की कश्मीर में हत्या को लेकर चिंता जताई और मुख्यमंत्री से मृतकों के परिवारों की मदद की अपील की है.
जम्मू-कश्मीर में गैर-कश्मीरियों को टारगेट बनाए जाने से लोगों में डर का माहौल है. कुछ प्रवासियों के अपने परिवार के साथ कश्मीर छोड़ने की भी खबरें आ रही हैं. इस महीने घाटी में अब तक 11 बाहरी लोग आतंकियों का शिकार हो चुके हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* आतंकवादियों ने बिहार के दो मजदूरों को मारी गोली, अब तक 11 नागरिकों की हत्या
* https://ndtv.in/india-news/chirag-paswan-attacks-nitish-kumar-on-death-of-migrant-biharis-in-jammu-kashmir-2578986
वीडियो: आतंकियों के निशाने पर गैर-कश्मीरी, दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं