विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2011

सूरत की कागज फैक्टरी में लगी भीषण आग

लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग ने मौके पर पहुचने में देरी की, जिसके चलते आग इलाके में फैल गई और लाखों का माल स्वाहा हो गया।
सूरत: सूरत के भाठेना में देर रात एक गोदाम में भयानक आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। यह फैक्ट्री कागज बनाने की थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों के मुताबिक आग सिलिंडर ब्लास्ट की वजह से ज्यादा भीषण हो गई और आसपास के इलाके में फैलने लगी, जिसके चलते कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग ने मौके पर पहुचने में देरी की, जिसके चलते आग इलाके में फैल गई।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सूरत, आग, फैक्टरी, हादसा, दुर्घटना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com