विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

'पद्मावती' विदेश में रिलीज होगी या नहीं, 28 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में वकील एसएल शर्मा ने याचिका दाखिल करके कहा है कि फिल्म पद्मावती के निर्माताओं पर अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

'पद्मावती' विदेश में रिलीज होगी या नहीं, 28 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
एक दिसंबर को पद्मावती फिल्‍म पर देश के बाहर रिलीज पर रोक लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में वकील एसएल शर्मा ने याचिका दाखिल करके कहा है कि फिल्म पद्मावती के निर्माताओं पर अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया है.  हिंदी फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को देश के बाहर रिलीज करने से रोकने की मांग कर रही नई याचिका पर कोर्ट 28 नवंबर को सुनवाई करेगी. 

Padmavati: दिल्ली में दफन है वो अलाउद्दीन खिलजी, जिसे वक्त की एक करवट ने बना दिया शैतान

आपको बता दें कि फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को भारत में हालांकि स्थगित कर दिया गया है, लेकिन ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने फिल्म को मंजूरी दे दी है. विवादों में घिरी यह फिल्म ब्रिटेन में एक दिसंबर को रिलीज होगी.

फिल्म में रणवीर सिंह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का, दीपिका पादुकोण राणी पद्मावती और शाहिद कपूर महाराजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. इसे पैरामाउंट पिक्च र्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वितरित किया जा रहा है.

सीएम शिवराज का ऐलान, अगले साल से एमपी के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी 'पद्मावती' की गाथा

बीबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 'पद्मावती' को ब्रिटेन में बगैर किसी कट से रिलीज किया जाएगा. ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ को लेकर रूढ़िवादी समूह फिल्म का विरोध कर रहे हैं. भंसाली ने हालांकि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से इनकार किया है.

VIDEO:फिल्म पद्मावती के खिलाफ प्रदर्शन


फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है क्योंकि फिल्म निर्माताओं को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिला है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Padmavati, Padmavati Released, Deepika Padukon, Sanjay Leela Bhansali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com