विज्ञापन
This Article is From May 08, 2017

तीस्ता सीतलवाड़ के बैंक खाते सीज मामले में सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता और उनके ट्रस्ट के फ्रीज बैंक खातों को खोलने की याचिका पर गुजरात सरकार से जवाब मांगा था और तीस्ता को गुजरात सरकार को याचिका की कापी देने को कहा था.

तीस्ता सीतलवाड़ के बैंक खाते सीज मामले में सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में तीस्ता सीतलवाड मामले की सुनवाई जारी है.
  • म्यूजियम बनाने के लिए किए गए चंदे की हेराफेरी का है मामला.
  • गुजरात हाई कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द कर दी थी.
  • गुजरात हाई कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द कर दी थी.
अहमदाबाद: सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता और उनके ट्रस्ट के फ्रीज बैंक खातों को खोलने की याचिका पर गुजरात सरकार से जवाब मांगा था और तीस्ता को गुजरात सरकार को याचिका की कापी देने को कहा था.

तीस्ता की ओर से कपिल सिब्बल ने कहा है कि गुजरात पुलिस ने तीस्ता के दो निजी खातों के अलावा सिटीजन फार जस्टिस एंड पीस संगठन का बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया है जबकि आरोप सबरंग ट्रस्ट पर लगे हैं. सबरंग का खाता भी फ्रीज है.

तीस्ता सीतलवाड़ और जावेद पर 2002 के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद की गुलबर्गा सोयायटी में हुई तबाही की याद में म्यूजियम बनाने के लिए किए गए चंदे की हेराफेरी का केस दर्ज किया गया है.

गुजरात हाई कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द कर दी थी. इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसने अग्रिम जमानत दी है. तब से यह केस तीन सदस्यीय पीठ की सुनवाई के लिए लंबित है. इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने खातों को डिफ्रीज करने से इंकार किया था.
लेखक के बारे में
img
आशीष कुमार भार्गव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teesta Setalvad Case, Supreme Court, Ahemdabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com