विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2018

आधार को वोटर कार्ड से जोड़ने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह आधार संख्या की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाने के बाद आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र और संपत्ति दस्तावेजों को जोड़ने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. 

आधार को वोटर कार्ड से जोड़ने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
आधार (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह आधार संख्या की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाने के बाद आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र और संपत्ति दस्तावेजों को जोड़ने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. 

अधिवक्ता और भाजपा नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर याचिका में चुनाव आयोग को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया कि आधार आधारित चुनाव मतदान प्रणाली लागू करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि चुनावों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो और जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 17-18 को देखते हुए फर्जी और नकली वोटों को रोका जा सके.

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, ‘हम आधार पर फैसले के बाद इस याचिका को सुनवाई के लिए रखेंगे.’ इस याचिका में दावा किया गया कि आधार को मतदाता पहचान पत्र और संपत्ति दस्तावेजों से जोड़ने से ‘बेनामी’ लेनदेन को रोकने में मदद मिलेगी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Aadhaar, Voter Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com