विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jun 27, 2016

मुंबई में आपातकाल पर सुब्रमण्‍यन स्वामी का व्याख्यान रद्द, राज्‍य इकाई ने कारण बताने से किया इनकार

Read Time: 2 mins
मुंबई में आपातकाल पर सुब्रमण्‍यन स्वामी का व्याख्यान रद्द, राज्‍य इकाई ने कारण बताने से किया इनकार
सुब्रमण्‍यन स्वामी का फाइल फोटो
मुंबई: देश में आपातकाल लगाए जाने के 41 साल पूरे होने के मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्‍यन स्वामी का प्रस्तावित व्याख्यान रविवार को रद्द कर दिया गया।

यह व्याख्यान दक्षिण मुंबई में एक निजी कॉलेज में होना था और स्वामी इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। 'आपातकाल: भविष्य के लिए सीख' विषय पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे और मुंबई के पार्टी प्रमुख आशीष शेलार सहित अन्य नेताओं को निमंत्रित किया गया था।

यह पूछे जाने पर कि कार्यक्रम को क्यों रद्द किया गया, एक वरिष्ठ भाजपा अधिकारी ने कहा, 'अपरिहार्य कारणों के चलते स्वामी रविवार को मुंबई आने की स्थिति में नहीं थे इसलिए कार्यक्रम रद्द किया गया।' हालांकि आशीष शेलार से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'मुंबई भाजपा ने इस कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय किया।' हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई कारण बताने से इनकार किया।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास पर निशाना साधा और उनकी टिप्पणियां कथित रूप से भाजपा को रास नहीं आई हैं।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
"घोर अवैधता कैसे बरती गई?" बिना परमिशन पेड़ काटने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछे सवाल
मुंबई में आपातकाल पर सुब्रमण्‍यन स्वामी का व्याख्यान रद्द, राज्‍य इकाई ने कारण बताने से किया इनकार
बिहार में एक हफ्ते में गिरा तीसरा पुल, मोतिहारी में डेढ करोड़ की लागत से बना ब्रिज धाराशायी
Next Article
बिहार में एक हफ्ते में गिरा तीसरा पुल, मोतिहारी में डेढ करोड़ की लागत से बना ब्रिज धाराशायी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;