विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

इंडिया गेट पर लगेगी 'नेताजी' की विशाल प्रतिमा, मूर्ति बनने तक दिखेगा होलोग्राम

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक उस स्थान पर होलोग्राम प्रतिमा को लगाया जाएगा.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट की बनी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी
नई दिल्‍ली:

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यह ऐलान किया. उन्‍होंने बताया कि  यह प्रतिमा ग्रेनाइट की होगी.पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ऐसे समय में जब देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे इस बात को आपसे साझा करते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट की बनी उनकी एक भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी. यह उनके प्रति देश के आभार का प्रतीक होगा.' नेताजी की इस प्रतिमा का आयाम 28 फीट बाय 6 फीट होगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक उस स्थान पर होलोग्राम प्रतिमा को लगाया जाएगा. उन्‍होंने बताया कि इस होलोग्राम प्रतिमा का वह 23 जनवरी को नेताजी की जयंती के अवसर पर लोकार्पण करेंगे.सरकारी सूत्रों ने बताया कि नेताजी की जयंती को समाहित करने के लिए अब गणतंत्र दिवस समारोह हर वर्ष  24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी से प्रारंभ होगा.

9a8rv78

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ ने भी इसपर कू पोस्ट कर इस फैसले की सराहना की.

1qrod4qg

मोदी सरकार पहले ही बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत कर चुकी है. यह देश के इतिहास और संस्‍कृति को मनाने और याद करने के मोदी सरकार की फोकस के अनुरूप है.बताते चलें कि इस मंडप (Canopy)में पहले जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थे जिसे वर्ष 1968 में हटा दिया गया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Netaji Subhas Chandra Bose, Netaji Statue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com