विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2017

40 करोड़ की ड्रग्स के साथ सपा नेता अबू आज़मी का 'भतीजा' गिरफ्तार - पुलिस

दिल्ली पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का भतीजा भी शामिल है.

40 करोड़ की ड्रग्स के साथ सपा नेता अबू आज़मी का 'भतीजा' गिरफ्तार - पुलिस
पुलिस द्वारा बरामद ड्रग्स की कीमत 40 करोड़ रुपये आंकी गई है (फाइल फोटो)
  • सरगना कैलाश राजपूत दुबई में रहकर रैकेट चलाता है
  • देश-विदेश में रेव पार्टियों के लिए ड्रग्स सप्लाई करते थे
  • महाराष्ट्र सपा के एक नेता का भतीजा गिरोह में शामिल
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का भतीजा भी शामिल है और बरामद ड्रग्स की कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक है. पुलिस ने कहा कि चारों आरोपी रेव पार्टियों में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित ड्रग की तस्करी में शामिल थे.

आरोपियों में अवधेश कुमार (26), चंदन राय (31), अमित अग्रवाल (40) तथा अबु असलम कासिम आजमी (43) शामिल हैं. आजमी कथिततौर पर सपा के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र के विधायक अबु आसिम आजमी का भतीजा है. 

एक खुफिया सूचना के आधार पर अवधेश कुमार को रविवार रात महिपालपुर एक्सटेंशन स्थित एक कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद चंडीगढ़ तथा मुंबई में छापेमारी के बाद सोमवार व मंगलवार को अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने बताया कि अबु असलम कासिम आजमी को मुंबई के एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया. 
पुलिस ने कहा कि गिरोह दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा तथा देश के अन्य हिस्सों में होने वाली रेव पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करता था.

एक पुलिस ने बताया कि यह गिरोह संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका तथा मध्य पूर्व के देशों में भी ग्राहकों को ड्रग्स सप्लाई किया जाता था. गिरोह का सरगना कैलाश राजपूत दुबई में रहता है. 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abu Asim Azmi's Nephew, SP Leader Abu Asim Azmi, Delhi Police Special Cell, Drug Racket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com