विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2013

कोलकाता : दक्षिण कोरिया की युवती से बस में छेड़छाड़

कोलकाता : दक्षिण कोरिया की युवती से बस में छेड़छाड़
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
कोलकाता में दक्षिण कोरिया की लड़की से बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता: कोलकाता में दक्षिण कोरिया की 23 साल की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ठाकुरपुकुर से बस से हावड़ा जा रही थी। घटना आज सुबह साढ़े 7 बजे की है।

पीड़ित लड़की सीए की स्टूडेंट है। उसने छेड़छाड़ की शिकायत सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस से की। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने लड़कों के एक ग्रुप को हिरासत में लिया था। बाद में पीड़ित लड़की ने सुजीत मंडल नाम के एक लड़के को गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी लड़के को 2 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अब जबकि सरकार और विपक्ष दोनों महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में इस तरह घटना सुरक्षा के सभी दावों की कलई खोलकर रख देती है।

हाल ही में आगरा में एक ब्रिटिश महिला को यौन उत्पीड़न से बचने के लिए होटल की बालकनी से छलांग लगानी पड़ी। इससे पहले स्विस महिला के साथ मध्य प्रदेश में गैंगरेप की घटना हुई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साउथ कोरिया की महिला से छेड़छाड़, विदेशी महिला से छेड़छाड़, Molestation, South Korean Woman, Molestation In Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com