विज्ञापन

पटना: परीक्षा देने आई छात्रा से होटल में बदसलूकी, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने से मचा हड़कंप

पटना के रूपसपुर में परीक्षा देने आई छात्रा से होटल में छेड़खानी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर होटल से आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. पढ़ें गौरव कुमार की रिपोर्ट

पटना: परीक्षा देने आई छात्रा से होटल में बदसलूकी, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने से मचा हड़कंप
पटना के रूपसपुर में परीक्षा देने आई छात्रा से होटल में छेड़खानी का मामला सामने आया है.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा के साथ हुई छेड़खानी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. परीक्षा दिलाने आए पिता और बेटी जब होटल के कमरे में सो रहे थे, तभी नशे में धुत एक युवक ने सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते हुए छात्रा के साथ बदसलूकी की. जानकारी के अनुसार, बेगूसराय निवासी एक पिता अपनी बेटी को पॉलिटेक्निक की परीक्षा दिलाने दानापुर आए थे. वे कालीकेट नगर स्थित एक होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरे थे.

आरोप है कि शुक्रवार देर रात नशे में चूर एक युवक बार-बार दरवाजा खटखटाता रहा. जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी युवक ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की. शोर मचाने पर पिता की नींद खुली और होटल में हंगामा मच गया.

पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहपुर निवासी सत्येंद्र कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन जांच के दौरान होटल से जो मिला, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. छापेमारी में पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है और एक युवती को भी हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद से यह आशंका तेज हो गई है कि होटल की आड़ में सेक्स रैकेट का काला कारोबार चलाया जा रहा था.

धमकाने का आरोप

पीड़िता के पिता ने होटल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि मामले को दबाने और केस वापस लेने के लिए होटल प्रबंधन की ओर से उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं. रूपसपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और होटल की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर गहन जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में जानवरों की 'ज़ू पार्टी, भालू खा रहे आइसक्रीम, शेर पी रहे ग्लूकोज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna Hotel News, Rupaspur Police Station News, Patna Hotel Molestation Female Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com