पिछले साल कोरोना संक्रमण को लेकर हुए लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के मदद करने का सिलसिला साल भर बाद आज भी लगातार जारी है. उस समय उन्होंने मुंबई सहित देश के अलग-अलग इलाकों में फंसे लोगों को बस, ट्रेन और हवाई जहाज तक से घर पहुंचाने का काम किया. उसके बाद भी जरूरतमंद उनसे मदद की आस लगाए रहे और सोनू उसे पूरा करते रहे. अब बिहार के एक परिवार को सोनू की ओर से मदद से मिली है.
दरअसल, सोनू सूद ने सहरसा के एक गरीब परिवार को सिलाई मशीन भेजी है. इससे इस जरूरतमंद परिवार सहित गांव वालों में भी काफी खुशी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सहरसा के भटौनी गांव में आठ बच्चों का एक परिवार है, जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. लेकिन उस परिवार की दो लड़कियां सिलाई-कटाई में निपुण हैं लेकिन सिलाई मशीन नहीं होने के कारण उसकी निपुणता किसी काम नहीं आ रही थी.
Sonu Sood ने बताए दो तरह के 'गरीब', बोले- एक जो हालातों से हैं और दूसरे...
ऐसे में बीते 22 मार्च को गांव के ही एक युवक ने उस परिवार का वीडियो बनाकर सोनू सूद को भेजा. साथ ही ट्वीट किया कि यदि इस परिवार को एक सिलाई मशीन मिल जाती तो, आर्थिक स्थिति काफी हद तक सुधर सकती है. इस ट्वीट को सोनू ने तुरंत रीट्वीट किया और लिखा कि शुक्रवार तक सिलाई मशीन पहुंच जाएगी, पहली कमीज मेरी सिल देना. सोनू के इस जबाव से इस परिवार की खुशी का ठिकाना नही रहा.

सिलाई मशीन गांव पहुंची तो, परिवार की खुशी और परवान चढ़ गई. जरूरतमंद और हुनरमंद प्रिया ने सोनू सूद को धन्यवाद देते कहा कि अब वह अपने परिवार की दशा सुधारने में निश्चित कामयाब होगी.
घर के बच्चों ने सिलाई मशीन के साथ एक फोटो खिंचवाई. उन्होंने सोनू सूद की फोटो के साथ एक पोस्टर भी छपवाया और सोनू को धन्यवाद दिया. फोटो में देख सकते हैं कि जरूरतमंद परिवार के साथ बहुत से लोगों ने फोटो खिंचाई है और सबकी ओर से सोनू को धन्यवाद दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं