विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2013

सोनिया ने एम्स जाकर दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का हाल जाना

सोनिया ने एम्स जाकर दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का हाल जाना
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर दुष्कर्म का शिकार हुई पांच वर्ष की बच्ची का हालचाल लिया। यह जानकारी विश्वस्त सूत्रों ने दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर दुष्कर्म का शिकार हुई पांच वर्ष की बच्ची का हालचाल लिया। यह जानकारी विश्वस्त सूत्रों ने दी।

सूत्रों के मुताबिक गांधी ने बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की और चिकित्सकों से उसकी हालत के बारे में जानकारी ली।

बच्ची को उसके पड़ोसी ने 15 अप्रैल को अगवा किया था और दो दिनों तक भूखा प्यासा रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर बच्ची के परिवार वालों ने आरोपी के घर से उसे निकाला। यह वारदात पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में हुई।

बच्ची को पहले स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से शुक्रवार को उसे एम्स लाया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, सोनिया गांधी, एम्स, दुष्कर्म पीड़ित बच्ची, दिल्ली रेप, बच्ची से रेप, गांधीनगर रेप, रेप के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi Rape, Child Raped In Delhi, Protest Against Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com