यह ख़बर 02 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ऑपरेशन के बाद पहली बार दिखीं सोनिया!

खास बातें

  • करीब दो महीने पहले अमेरिका में ऑपरेशन कराने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में दिखीं।
नई दिल्ली:

करीब दो महीने पहले अमेरिका में ऑपरेशन कराने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में दिखीं। वह महात्मा गांधी की 142वीं जयंती पर प्रार्थना सभा में शामिल होने राजघाट पहुंची थीं। कांग्रेस एवं संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी स्मारक पर करीब 15 से 20 मिनट तक रुकीं। उन्होंने स्मारक पर गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित कीं। विदेश में चार अगस्त के ऑपरेशन के बाद 64 वर्षीय सोनिया आठ सितंबर को भारत लौटी थीं। वह कुछ देर वहां बैठीं और भजन सुने। इस दौरान एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि वह थोड़ा भी असहज महसूस कर रही हैं। राजघाट पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ और भापजा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे। प्रार्थना के बाद आडवाणी ने सोनिया से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com