विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2020

COVID-19 के बढ़ते ग्राफ के बीच जानिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के 'कम्युनिटी स्प्रेड' पर क्या कहा 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "मैं मानता हूं कि कम्युनिटी के अंदर स्प्रेड है." हालांकि, उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल टेक्निकल टर्म है, इसलिए वैज्ञानिक इस संबंध में बेहतर बता पाएंगे.

COVID-19 के बढ़ते ग्राफ के बीच जानिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के 'कम्युनिटी स्प्रेड' पर क्या कहा 
'अबतक मान लेना चाहिए था कम्युनिटी स्प्रेड' - सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

देश-दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली में भी COVID-19 के मामलों में पिछली कुछ दिनों में काफी तेजी आई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कम्युनिटी स्प्रेड टेक्निकल टर्म में फंस गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश के बाकी हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो कम्युनिटी स्प्रेड (Community Spread) मान लेना चाहिए था. हालांकि, कम्युनिटी स्प्रेड के बारे में ICMR या केंद्र सरकार ही बता पाएगी. 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "मैं मानता हूं कि कम्युनिटी के अंदर स्प्रेड है." हालांकि, उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल टेक्निकल टर्म है, इसलिए वैज्ञानिक इस संबंध में बेहतर बता पाएंगे. जैन ने कहा कि कोरोना के मामले दोगुने होने में 40 दिन लग रहे हैं. दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में पिछले 5 दिन में 500 ICU बेड्स बढ़ाये गए हैं. 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 6.76% रहा, पिछले 2-3 दिन से लगातार पॉजिटिविटी रेट 7% या उससे नीचे रहा है. पिछले हफ्ते ये 8% से ऊपर था. पहली बार अब तक का कुल पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत (9.83%) से नीचे आ गया है. 

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को समाप्त 24 घंटे में कोरोना के 4127 नए मामले सामने आए. इसके साथ कुल मामले 2,38,828 हो गए. दिल्ली में इन 24 घंटों में 30 मरीजों की मौत हो गई. अब तक कुल 4907 मरीजों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3568 लोग ठीक हुए और अब तक कुल 2,01,671 लोग ठीक हो चुके हैं. 

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कहा कि कोरोनावायरस से जुड़े कलंक के चलते डॉक्टरों और पैरामेडिक्स समेत कई स्वास्थ्यसेवा कर्मचारियों को कई तरह से अपमानित किया गया. केंद्र सरकार ने इस स्थिति में कदम उठाया और पाया कि एक इस संबंध में एक कानून की जरूरत है.

वीडियो: दिल्ली में कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर, 32 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid-19, Community Transmission Of Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com