विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2017

2022 तक नहीं रहेगी डॉक्टरों की कमी : स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे

चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य ‘‘सबके लिए स्वास्थ्य सेवाएं’’ पूरा करने की खातिर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ायी हैं.

Also Read in
2022 तक नहीं रहेगी डॉक्टरों की कमी : स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (फाइल फोटो)
धनबाद: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को कहा कि देश में अभी छह लाख से ज्यादा डॉक्टरों की कमी है लेकिन यह समस्या 2022 तक दूर हो जाएगी क्योंकि मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या में वृद्धि की गयी है. उन्होंने कहा कि आबादी के अनुसार देश को 14 से 16 लाख डॉक्टरों की जरूरत है जबकि अभी केवल आठ लाख डॉक्टर ही लोगों की सेवा में जुटे हैं. चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य ‘‘सबके लिए स्वास्थ्य सेवाएं’’ पूरा करने की खातिर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ायी हैं.

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों से प्रति वर्ष 67,972 एमबीबीएस डॉक्टर और 30,228 पोस्ट-ग्रेजुएट डॉक्टर निकलेंगे. यह संख्या अभी क्रमश: 32,000 और 12,000 है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सीटों में वृद्धि से यह अंतर साल 2022 तक दूर हो जाएगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shortage Of Doctors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com