विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका में बताया- भारत की अर्थव्यवस्था जल्द ही चीन को पीछे छोड़ देगी

चौहान इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं. यहां कारोबारी समुदाय के साथ बातचीत में चौहान ने केंद्र सरकार के नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों की सराहना की.

Also Read in
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका में बताया- भारत की अर्थव्यवस्था जल्द ही चीन को पीछे छोड़ देगी
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ( फाइल फोटो )
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने माना कि भारत कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से ज्यादा तेजी से वृद्धि कर रहा है और यह जल्द ही चीन को ‘पीछे’ छोड़ देगा. चौहान इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं. यहां कारोबारी समुदाय के साथ बातचीत में चौहान ने केंद्र सरकार के नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले तेजी से वृद्धि कर रहा है. हम जल्द ही चीन की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देंगे.’’ चौहान ने अमेरिका के कारोबारियों और कारपोरेटों के साथ कई दौर की बैठक कर उन्हें अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है. अमेरिका-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक बैठक में कहा, ‘‘हमारी नयी औद्योगिक नीति आपके निवेश को प्रोत्साहन देने पर आधारित है. यह देश को आय करने और रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के काम आएगी. यह अपनी तरह की पहली नीति है और माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के बाद देश में कोई और राज्य ऐसी नीति लेकर नहीं आया है.’’ 

अमेरिका में मध्य प्रदेश की सड़कों पर शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस का तंज- 'विकास' के बाद 'मामा' पागल हुआ

शिवराज सिंह चौहान बोले- अमेरिका से बेहतर हैं MP की सड़कें, PWD मंत्री ने खुद ही बता दी हकीकत

चौहान ने कहा कि अगले तीन साल में मध्यप्रदेश में कोई भी व्यक्ति बिना मकान वाला नहीं होगा. किसानों की आय को दोगुना करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है. ‘‘कृषि में हमारी वृद्धि दर दोहरे अंक में है इसलिए किसानों की आय भी दोगुना होनी चाहिए.’’ अमेरिका और भारत के संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि दोनों देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दोनों के संबंधों का यह ‘स्वर्णिम काल’ है. चौहान ने अगले साल चार और पांच जनवरी को ‘मध्यप्रदेश के मित्र शिखर सम्मेलन’ आयोजित करने की भी घोषणा की है.

वीडियो : कर्ज में राज्य, विदेश में शिवराज
चौहान ने यहां न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के ब्रुकलिन परिसर में एक इनोवेशन एवं उद्यमिता इंक्यूबेशन सेंटर का दौरा किया. बाद में उन्होंने ऐसा ही केंद्र मध्य प्रदेश में स्थापित करने की इच्छा जतायी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivraj Singh Chauhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com