विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2017

उत्तर प्रदेश : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गुस्साए डेढ़ लाख शिक्षामित्रों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की

शिक्षामित्रों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंच कर वहां ताला डाल दिया और काफी देर तक सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे.

उत्तर प्रदेश : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गुस्साए डेढ़ लाख शिक्षामित्रों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गुस्साए डेढ़ लाख शिक्षामित्रों ने ट्रेन रोकने की कोशिश- प्रतीकात्मक फोटो
मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित किए जाने की प्रक्रिया के विरुद्ध आए उच्चतम न्यायालय के फैसले से गुस्साए शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को ट्रेन रोकने का प्रयास किया. हालांकि प्रशासन का दावा है कि उसने पहले ही उन्हें रोक लिया.

यह भी पढ़ें...
शिक्षामित्र भर्ती विवाद: उत्तर प्रदेश के 1.75 लाख शिक्षामित्रों की नौकरी खतरे में

आदर्श समायोजित शिक्षक (शिक्षामित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों ने मथुरा छावनी स्टेशन पर पहुंचकर कासगंज जाने वाली सवारी गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया।

बाद में, शिक्षामित्रों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंच कर वहां ताला डाल दिया और काफी देर तक सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे. बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों को आते देख कार्यालय में उपस्थित कर्मचारी उनके पहुंचने से पहले ही वहां से चले गये.




शिक्षामित्रों की मांग है कि सरकार इस मामले में न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल करे या फिर मामले की सुनवायी संविधान पीठ से करवाने का प्रयास करे. उनका कहना है कि आम शिक्षकों के समान ही कार्य करने वाले शिक्षामित्रों के मामले में समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को सरकार स्वीकार करे.
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiksha Mitra, Shiksha Mitra Latest News, Mathura
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com