दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने रोहित चौधरी गैंग के शार्पशूटर सतेंद्र उर्फ सत्ते (Sharpshooter Satendra or Satte) को गिरफ्तार कर लिया है, वो गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या का बदला लेने के लिए AK-47 खरीदने की फिराक में था. एक वायरल ऑडियो क्लिप में वो अपने एक सहयोगी से AK-47 खरीदने की बात कर रहा है. स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, स्पेशल सेल के एसीपी अतर सिंह और इंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम ने सत्ते को 17 अगस्त को चिराग दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं. सतेंद्र उर्फ सत्ते की गिरफ्तारी से तिहाड़ जेल के डिप्टी जेलर को मारने की गहरी साज़िश का खुलासा हुआ है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
गिरफ्तार सतेंद्र दक्षिण दिल्ली के रोहित चौधरी के कुख्यात गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जिसकी प्रिंस तेवतिया के गिरोह से दुश्मनी चल रही है. सत्ते कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर का सहयोगी भी है. बता दें कि अंकित की इसी साल 4 अगस्त को कथित तौर पर तिहाड़ जेल नम्बर 3 में हत्या कर दी गयी थी. हत्या का आरोप डिप्टी जेलर पर है. मृतक गैंगस्टर अंकित गुर्जर के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि जेल कर्मियों की पिटाई से उसकी मौत हुई है. इस संबंध में थाना हरिनगर में तिहाड़ स्थित जेल नंबर 3 के कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया था.
पुलिस के मुताबिक हाल ही में दो लोगों के बीच एक ऑडियो कॉल वायरल हुई थी. उस ऑडियो कॉल में एक तरफ का फोन करने वाला अपने सहयोगी को एके-47 राइफल की व्यवस्था करने के लिए कह रहा था ताकि एक व्यक्ति की हत्या को अंजाम दिया जा सके और जिससे वो अंकित गुर्जर की मौत का बदला ले सके. सत्ते डिप्टी जेलर को मारने की बात भी कर रहा था. पुलिस ने ऑडियो कॉल में दोनों कॉल करने वालों की पहचान सत्ते और अजय गुर्जर के रूप में की. गिरफ्तार सत्ते ने खुलासा किया है कि उसने डिप्टी जेलर को मारने के लिए है हरियाणा के पलवल के अपने सहयोगी अजय गुर्जर के योजना बनाई. सत्ते ने अजय गुर्जर को एके-47 राइफल की व्यवस्था करने के लिए कहा.
दिल्ली : मैच फिक्सिंग में पैसे गंवाने वाले ने बंदूक की नोंक पर लूट की कहानी गढ़ डाली
गिरफ्तार सत्ते दक्षिणी दिल्ली के रोहित चौधरी के कुख्यात गिरोह का सक्रिय सदस्य है. रोहित चौधरी के गैंग की प्रिंस तेवतिया की गैंग से जबरदस्त रंजिश चल रही है. 6 मई 2019 को सत्ते ने अंकित गुर्जर, रोहित चौधरी और अन्य के साथ साकेत इलाके में अपने विरोधी प्रिंस तेवतिया गिरोह के सदस्य प्रिंस की अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी थी. उन्होंने इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए राजकुमार को मार डाला था. सतेंद्र उर्फ सत्ते अपने साथियों के साथ दक्षिण दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलरों, सट्टा संचालकों,सट्टेबाजों, बिल्डरों को धमकाकर उनसे पैसे वसूल करता था.सतेंद्र उर्फ सत्ते से आगे पूछताछ जारी है. उसके सहयोगी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं