विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2011

दिल्ली : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पुलिस ने इस मामले में कुतुब होटल से 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिसमें 5 लड़कियां हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कुतुब होटल से 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिसमें 5 लड़कियां हैं। इन लोगों के पास से एक ऑडी और सेंट्रो कार ज़ब्त की गई है। यह रैकेट दिल्ली के मालवीय नगर और छतरपुर इलाके से चलाया जा रहा था। इन लोगों की महीने भर की कमाई एक करोड़ रुपये थी। गिरफ्तार हुई लड़कियों में एक मुंबई की मॉडल है जिसे 4 लाख रुपये महीने के कॉन्ट्रेक्ट पर लाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह की सरगना नग़मा है। यह आज़मगढ़ की रहने वाली है लेकिन फिलहाल दुबई में रहती है। पांच सितारा होटलों और बड़े बड़े अपार्टमेंट में ये लोग काम कर रहीं थीं। पकड़ी गई लड़कियों में से एक एमबीए कर रही थी। एक लड़की फर्स्ट ईयर है। वहीं एक लड़की दिल्ली पुलिस के पूर्व हेड कॉन्स्टेबल की बेटी बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सैक्स, रैकेट, दिल्ली, Sex, Racket, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com