विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2021

बेंगलुरु : VIP नंबर वाली ऑडी का भीषण एक्सीडेंट, मरने वाले 7 लोगों में तमिलनाडु के विधायक का बेटा और बहू

तेज रफ्तार ऑडी कार ने पोल को टक्कर मारी. कार वीआईपी नंबर वाली थी और किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं पहन रखी थी.

तेज रफ्तार ऑडी पेड़ से टकराई, सात की मौत
बेंगलुरु:

बेंगलुरु में एक तेज रफ्तार वीआईपी नंबर वाली ऑडी कार से भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें सात लोगों की मौत हुई है. किसी ने भी सीट बैल्ट नहीं पहन रखी थी.  बताया जा रहा है तेज रफ्तार ऑडी कार ने पोल को जोरदार टक्कर मारी जिसमें उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सातवें व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई. मरने वालों में तीन लड़कियां भी थीं. ये सभी 20-30 साल की उम्र के थे.एक्सीडेंट के शिकार लोगों में एक  तमिलनाडु के विधायक वाई प्रकाश का बेटा भी है. तमिलनाडु पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. बाकियों की पहचान होनी बाकी है.

तड़के करीब 2.30 बजे ऑडी क्यू3 एक पोल से जा टकराई और फिर एक फुटपाथ पर जा गिरी, जिसमें तमिलनाडु के एक विधायक के बेटे समेत सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार ड्राइवर ने तेज रफ्तार के बीच कार से नियंत्रण खो दिया था.  एक सीसीटीवी क्लिप में दिखाया गया है कि कोरमंगला में कार एक तेज गति से पोल से टकराई और उसका पहिया उड़ गया.

rlaluhpk

डीएमके एमएलए के बेटे वाई प्रकाश से बेटे करुणा सागर और उनकी पत्नी बिंदु सागर इसी ग्रुप का हिस्सा थे. वे बीती रात जॉयराइड पर निकले थे. कार पूरी तरह बर्बाद हो गई है. आगे का हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Audi Hits Tree, Audi Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com