विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2020

कोरोना वैक्सीन के लिए पैसों पर उठाया था सवाल, SII के CEO अदार पूनावाला ने अब की PM मोदी की तारीफ

शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन के बाद शायद अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) को इस सवाल का जवाब मिल गया, लिहाजा कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी की तारीफ की.

Also Read in
कोरोना वैक्सीन के लिए पैसों पर उठाया था सवाल, SII के CEO अदार पूनावाला ने अब की PM मोदी की तारीफ
PM मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. (फाइल फोटो)
  • SII के CEO हैं अदार पूनावाला
  • वैक्सीन को लेकर किए थे सवाल
  • अब की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ
नई दिल्ली:

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India- SII) के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने शनिवार को सरकार से सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ा सवाल किया था. उन्होंने वैक्सीन की खरीद और वितरण पर खर्च को लेकर सरकार से सवाल किया था. शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन के बाद शायद पूनावाला को इस सवाल का जवाब मिल गया, लिहाजा कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट किया, 'नरेंद्र मोदी जी हम वैश्विक समुदाय को वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर आपके दृष्टिकोण की सराहना करते हैं. यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, आपके नेतृत्व और समर्थन के लिए धन्यवाद. यह स्पष्ट है कि भारत के लिए आपकी सभी व्यवस्थाएं भारतीयों के लिए सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगी.'

PM मोदी ने शनिवार को अपने संबोधन में कहा था, 'आज मैं वैश्विक समुदाय को एक और आश्वासन देना चाहता हूं. भारत की वैक्सीन प्रोडक्शन और वैक्सीन डिलीवरी क्षमता पूरी मानवता को इस संकट से बाहर निकालने के लिए काम आएगी. हम भारत में और अपने पड़ोस में फेस 3 क्लिनिकल ट्रायल की तरफ बढ़ रहे हैं. वैक्सीन की डिलीवरी के लिए कोल्ड चेन और स्टोरेज जैसी क्षमता बढ़ाने में भी भारत सभी की मदद करेगा.'

बता दें कि बीते दिन अदार पूनावाला ने सरकार से सवाल पूछा था कि क्या केंद्र सरकार (Centre Government) के पास COVID-19 वैक्सीन की खरीद और वितरण के लिए अगले एक साल में खर्च करने के लिए 80,000 करोड़ रुपये हैं, क्योंकि भारत में सभी के लिए वैक्सीन खरीदने और वितरित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को इतनी ही रकम की जरूरत है. इतना ही नहीं, पूनावाला ने पीएम कार्यालय (PMO) को टैग करते हुए लिखा था कि यह अगली चुनौती है, जिससे हमें निपटना होगा.

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Serum Institute Of India, SII CEO, Adar Poonawalla, PM Narendra Modi, Coronavirus, Corona Vaccine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com