आगामी विधानसभा चुनावों से पहले देश मे सियासी पार्टियों में फेरबदल जारी है. कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व सांसद सागर रायका (Sagar Rayka) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. उन्होंने पार्टी महासचिव तरुण चु्ग और सांसद विनोद चावड़ा की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा परिवार में रायका का स्वागत करते हुए चुग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गुजरात इकाई अपने केंद्रीय नेतृत्व की तरह नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और नीतिविहीन हो गई है.
‘खाद दो वरना यूपी छोड़ो' के नारे के साथ कांग्रेस ने किया यूपी के सभी जिलों में प्रदर्शन
रायका के भाजपा में शामिल होने को गुजरात की राजनीति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव करार देते उन्होंने कहा, ‘‘अब वहां कांग्रेस में कोई बचा नहीं है... एक बड़ा चेहरा आज भाजपा में शामिल हुआ है. उनके अनुभवों से भाजपा का जनाधार और बढ़ेगा.'' इस अवसर पर रायका ने कहा कि वह 46 वर्षों से कांग्रेस में काम कर रहे थे, लेकिन आज वहां कांग्रेस में नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है. उन्होंने कहा, ‘‘क्या निर्णय लेना र्है? कैसे काम करना है? इसका कोई ठिकाना नहीं है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में पार्टी संविधान के खिलाफ काम और मनमाफिक निर्णय हो रहे हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
जगदीश ठाकोर गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए
उन्होंने कहा कि नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर की नियुक्ति में परामर्श का अभाव रहा. रायका ने कहा कि कांग्रेस के नेता लोगों से दूर हो गए हैं और कांग्रेस में कोई ज्यादा आशा नहीं दिखी, इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया. उन्होंने कहा, ‘‘आज देश में जिस तरह से विकास हो रहा है, जिस प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, मैंने भी सोचा कि किसी प्रकार से मैं भी इसमें योगदान दूं.'' गौरतलब है कि सागर रायका उत्तरी गुजरात के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं. वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं.
राहुल की आज कोर्ट में पेशी, मोदी उपनाम पर दिए बयान का मामला
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं