BJP के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) और बिहार (Bihar) के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए निर्विरोध चुने गए हैं. उन्हें निर्विरोध निर्वाचन का सोमवार को प्रमाणपत्र सौंपा गया. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी भी उपस्थित थीं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौके पर मौजूद रहे.
सुशील मोदी (Sushil Modi)लंबे वक्त तक बिहार में बीजेपी-जदयू की सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-जदयू गठबंधन की जीत के बाद उन्हें उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया. राज्यसभा की यह सीट लोजपा नेता राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के निधन से खाली हुई थी. माना जा रहा है कि सुशील मोदी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुशील मोदी लंबे समय तक विधान परिषद सदस्य रहे हैं. राज्यसभा के इस चुनाव में विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया. विपक्षी महागठबंधन की तरफ से राजद (RJD) ने कहा था कि अगर लोजपा रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की पत्नी रीना पासवान को चुनावी मैदान में उतारती है तो राजद उनका समर्थन करेगी लेकिन लोजपा ने इस पेशकश को ठुकरा दिया. अगर विपक्ष की ओर से कोई प्रत्याशी उतारा जाता तो तो 14 दिसंबर को चुनाव कराया जाता. हालांकि इसकी नौबत नहीं आई. सत्तारूढ़ गठबंधन के बहुमत को देखते हुए चुनाव होने पर उसके प्रत्याशी का जीतना तय माना जा रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं