विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2018

रामपाल को एक और मामले में उम्र कैद, 2014 में सतलोक आश्रम में हुई थी एक महिला की मौत

हिसार में नवम्बर 2014 में रामपाल (Sant Rampal) से जुड़े बरवाला के सतलोक आश्रम (Satlok Ashram Case) में हत्‍या के केस नंबर 430 में मामले में स्वयंभू बाबा रामपाल (Sant Rampal) को हिसार कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है.

रामपाल को एक और मामले में उम्र कैद, 2014 में सतलोक आश्रम में हुई थी एक महिला की मौत
रामपाल को एक और मामले में उम्र कैद
नई दिल्ली: हिसार में 2014 में रामपाल (Sant Rampal) से जुड़े बरवाला के सतलोक आश्रम (Satlok Ashram Case) में हत्‍या के केस नंबर 430 में मामले में स्वयंभू बाबा रामपाल (Sant Rampal) को हिसार कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. इस मामले में एक महिला की मौत हुई थी. बता दें कि मंगलवार को 4 महिलाओं और एक बच्चे की मौत के मामले में केस संख्या 429 में हिसार कोर्ट ने गी संत रामपाल और सभी 15 आरोपियों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई थी. 

स्वयंभू बाबा रामपाल को बच्चे समेत पांच लोगों की हत्या में उम्रकैद की सजा

दोनों केस में फैसले के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि रामपाल को अब मौत तक जेल में ही रहना होगा. रामपाल खुद को आध्यात्मिक गुरु बताता था. रामपाल पर वर्ष 2014 में मुकदमा नंबर 429 दर्ज हुआ था. जिसमे रामपाल समेत 15 लोग आरोपी रहे. यह केस  4 महिलाओं और एक बच्चे की मौत से जुड़ा है. वहीं दूसरा मुकदमा नंबर 430 था जिसमे रामपाल समेत 13 आरोपी थे. इस केस में एक महिला की मौत हुई थी. इन दोनों मुकदमों में रामपाल समेत 6 लोग ऐसे हैं, जो दोनों मुकदमों में आरोपी हैं. 

पांच बड़ी खबरें : गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर को JDU में मिली नंबर 2 की कुर्सी

दरअसल, हिसार में नवम्बर 2014 में रामपाल (Sant Rampal) से जुड़े बरवाला के सतलोक आश्रम (Satlok Ashram Case) में हत्‍या के दो अलग-अलग मामले सामने आए थे.  बीते दिनों कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रामपाल को दोषी करार दिया था. उस दिन रामपाल के ऊपर फैसले के मद्देजनर हरियाणा के हिसार शहर को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था. गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने राम रहीम प्रकरण से सबक लेते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये. हिसार के पंचकुला में राम रहीम पर कोर्ट के फैसले के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और काफी नुकसान हुआ था. 

VIDEO: हिंसा मामले में रामपाल दोषी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sant Rampal, Satlok Ashram Case, Self Styled Godman Rampal, Self Styled Godman Rampal Awarded Life Imprisonment, Hisar Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com