- हरियाणा में इसी महीने खुलेंगे स्कूल
- सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के लिए आदेश
- 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं 23 जुलाई से
हरियाणा (Haryana Schools) में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला किया है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए एक आदेश के अनुसार, राज्य में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 16 जुलाई से खुल रहे हैं. राज्य में 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं 23 जुलाई से शुरू हो रही हैं. आदेश में कहा गया है कि कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के लिए स्कूल खोलने पर बाद में विचार किया जाएगा.
बताते चलें कि हरियाणा में कोरोनावायरस से 10 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,525 हो गई, जबकि संक्रमण के 55 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 7,69,148 हो गई.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
नवीनतम मौतों में गुरुग्राम और भिवानी जिलों से दो-दो मौतें शामिल हैं. भिवानी से कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए, जबकि नूंह, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम जिलों से पांच-पांच मामले सामने आए. बुलेटिन के अनुसार, राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,034 है. हरियाणा में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या 7,58,589 हो गई है और राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.63 प्रतिशत है.
VIDEO: प्राइवेट स्कूल अब मांग रहे फ़ीस और बकाया भी, दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं