विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2020

तमिलनाडु में 16 नवंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, 10 नवंबर से सिनेमाघर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमाघरों, थियेटरों, मल्टी प्लेक्स, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क पचास प्रतिशत क्षमता के साथ 10 नवंबर से खुलेंगे.

तमिलनाडु में 16 नवंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, 10 नवंबर से सिनेमाघर
चेन्नई:

तमिलनाडु सरकार ने प्रतिबंधों में ढील देते हुए तथा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए अगले महीने से स्कूल, कालेज, सिनेमाघर, चिड़ियाघर इत्यादि पुनः खोलने की मंजूरी शनिवार को दी. केंद्र सरकार के निर्णय के मुताबिक, उपनगरीय ट्रेन सेवा के पुनः संचालन को मंजूरी मिल चुकी है.

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा कि स्कूल, सभी कालेज, शोध एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान और छात्रावासों को 16 नवंबर से खोलने की अनुमति दी जाती है.

उन्होंने कहा कि स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं ही संचालित होंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमाघरों, थियेटरों, मल्टी प्लेक्स, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क पचास प्रतिशत क्षमता के साथ 10 नवंबर से खुलेंगे.

उन्होंने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू रहेंगे और स्विमिंग पूल, तट और पर्यटन स्थल अभी बंद रहेंगे.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Tamilnadu, Schools Open, Cinema Hall Open, Chennai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com