विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 03, 2015

कलबुर्गी हत्याकांड : धमकी भरे ट्वीट के बाद श्रीराम सेने का कार्यकर्ता गिरफ्तार

Read Time: 2 mins
कलबुर्गी हत्याकांड : धमकी भरे ट्वीट के बाद श्रीराम सेने का कार्यकर्ता गिरफ्तार
कलबुर्गी हत्या में एक और गिरफ्तारी हुई है
मैंगलोर: कन्नड़ स्कॉलर एम एम कलबुर्गी की हत्या में एक और गिरफ्तारी हुई है। श्रीराम सेने के कार्यकर्ता प्रसाद अतावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिसने भुवित शेट्टी के FB पोस्ट को शेयर किया था।

भुवित शेट्टी बजरंग दल का सदस्य है और उसने ट्वीट कर कुलबर्गी की मौत पर खुशी जताते हुए लिखा था कि मूर्ति के बाद कलबुर्गी और अब के एस भगवान की बारी है। अतावर फिलहाल मैंगलोर पुलिस की गिरफ्त में है और उससे  पूछताछ की जा रही है।

उधर कलबुर्गी की हत्या में कर्नाटक पुलिस ने दो कथित हत्‍यारों के स्‍केच जारी किए हैं। सीआईडी ने कलबुर्गी की हत्या की घटना की जांच शुरू कर दी है। सीआईडी इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्या के पीछे प्रगतिशील विचारकों को समाप्त करने की कोई व्यापक साजिश है।

रविवार को कर्नाटक के धारवाड़ में कलबुर्गी के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हत्या की जांच सीबीआई से कराने की सिफ़ारिश की थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
हरियाणा के सरकारी स्कूलों के चार लाख से अधिक फर्जी छात्रों के खिलाफ CBI ने प्राथमिकी दर्ज की
कलबुर्गी हत्याकांड : धमकी भरे ट्वीट के बाद श्रीराम सेने का कार्यकर्ता गिरफ्तार
बंदूक छोड़कर बैट-बॉल से दोस्ती कर रहे हैं अफगानी खिलाड़ी, कैसे दुनिया का दिल जीत रहे हैं?
Next Article
बंदूक छोड़कर बैट-बॉल से दोस्ती कर रहे हैं अफगानी खिलाड़ी, कैसे दुनिया का दिल जीत रहे हैं?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;