विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2020

सपना चौधरी की गाड़ी ने किया ओवरटेक तो मिनी ट्रक ने पीछे से मारी थी टक्कर, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने हरियाणा की गायिका और डांसर सपना चौधरी से क्रिसमस के दिन हुई एक वाहन दुर्घटना की जांच में शामिल होने को कहा है.

सपना चौधरी की गाड़ी ने किया ओवरटेक तो मिनी ट्रक ने पीछे से मारी थी टक्कर, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सपना चौधरी (Sapna Choudhary)- फाइल फोटो
  • सपना चौधरी की कार ने किया था ओवरटेक
  • मिनी ट्रक ने मारी टक्कर
  • पुलिस ने सपना को जांच में शामिल होने को कहा
गुरुग्राम:

पुलिस ने हरियाणा की गायिका और डांसर सपना चौधरी से क्रिसमस के दिन हुई एक वाहन दुर्घटना की जांच में शामिल होने को कहा है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में सपना चौधरी का वाहन भी शामिल था. सपना चौधरी के एसयूवी वाहन ने 25 और 26 दिसंबर की दरम्यानी रात को हीरो हौंडा चौक फ्लाईओवर के नीचे एक मिनी ट्रक को गलत तरीके से ओवरटेक किया था जिसके बाद ट्रक ने सपना चौधरी के वाहन को पीछे से टक्कर मारी थी.

सपना चौधरी का डांस देखने उमड़ी लोगों की भीड़, हरियाणवी छोरी के Video ने मचाया धमाल

उस समय पुलिस यह पता नहीं लगा सकी थी कि चौधरी वाहन में सवार थीं या नहीं. ट्रक चालक द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद एसयूवी वाहन के मालिक का पता चला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Video: बीजेपी में शामिल हुईं मशहूर डांसर सपना चौधरी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary SUV Car, Haryana, SUV Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com