विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2018

सबरीमाला विवाद : SC ने कहा- पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के बाद होगी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई

केरल के सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल जनहित याचिकाओं पर SC पुनर्विचार याचिकाओं पर फैसले के बाद सुनवाई करेगा.

सबरीमाला विवाद : SC ने कहा- पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के बाद होगी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई
प्रतिकात्मक चित्र
नई दिल्ली: केरल के सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल जनहित याचिकाओं पर SC पुनर्विचार याचिकाओं पर फैसले के बाद सुनवाई करेगा. CJI ने कहा कि अगर पुनर्विचार याचिकाएं खारिज करेंगे तो हम जनहित याचिकाओं को सुनेंगे. अगर पुनर्विचार याचिकाओं को सुनेंगे तो इनको भी टैग कर देंगे. आपको बता दें कि मंगलवार को तीन बजे चेंबर में पांच जजों की बेंच 49 पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. गौरतलब है कि  28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केरल के सबरीमला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दे दी थी.4:1 के बहुमत से हुए फैसले में पांच जजों की संविधान पीठ ने साफ कहा कि हर उम्र वर्ग की महिलाएं अब मंदिर में प्रवेश कर सकेंगी.

शशि थरूर ने BJP और RSS पर फिर बोला हमला, कहा- सबरीमाला मंदिर को अपवित्र न करें

10 से 50 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश की सैंकड़ों साल पुरानी परंपरा को असंवैधानिक करार दिया गया. दरअसल केरल के सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर के फैसले पर पांच जजों का संविधान पीठ पुनर्विचार करेगा. ये सुनवाई चेंबर में होगी. दरअसल सुप्रीम कोर्ट में 49 पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की गई हैं.  
पीठ में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस रोहिंटन नरीमन, जस्टिस ए एम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस इंदू मल्होत्रा शामिल हैं. इससे पहले संविधान पीठ में शामिल चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा रिटायर हो चुके हैं.  

सबरीमाला विवाद भाजपा का एजेंडा और हमारे लिए गोल्डन चांस- बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का वीडियो वायरल
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabrimala Temple Controversy, Sabrimala Temple Verdict, Supreme Court (SC)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com