रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergey Lavrov) अपनी दो दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान वे आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) से मुलाकात करेंगे. लावरोव गुरुवार को ही भारत पहुंच चुके हैं. मॉस्को की ओर से 24 फरवरी को यूक्रेन में 'विशेष सैन्य अभियान' शुरू करने के बाद लावरोव पहली बार भारत पहुंचे हैं. लावरोव से पहले हाल ही में चीन के विदेश मंत्री वांग यी पिछले सप्ताह भारत आए थे. साथ ही उनकी यह यात्रा ऐसे वक्त पर हो रही है जब 11 अप्रैल से भारत और अमेरिका के बीच 2+2 वार्ता होनी है.
रूसी विदेश मंत्री अपने दो दिन के चीन दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे हैं. बुधवार को लावरोव ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ मुलाकात की थी और दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर सहमत हुए. लावरोव ने चीन को रूस और यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि रूस तनाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्होंने बताया कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रखने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ संचार बनाए रखने के लिए भी काम कर रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रूस के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के प्रतिनिधियों के साथ अफगानिस्तान पर दो बहुराष्ट्रीय बैठकों में भाग लिया.
लावरोव ने चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की. साथ ही चीन और अमेरिका के विशेष अफगान दूतों के साथ एक अलग बैठक में भी भाग लिया.
"पुतिन से जंग रोकने के लिए कहे भारत": NDTV से बोले यूक्रेन के विदेश मंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं