विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2026

मिडिल ईस्ट वॉर के बीच भारत ने खामेनेई के निधन पर जताया शोक, जयशंकर ने की विदेश मंत्री से बात

हमले में खामेनेई के करीबी परिजनों के भी मारे जाने की खबर आई थी, जिसमें उनकी बहू, बेटी, और नाती का नाम शामिल था. हमले में घायल खामेनेई की पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

मिडिल ईस्ट वॉर के बीच भारत ने खामेनेई के निधन पर जताया शोक, जयशंकर ने की विदेश मंत्री से बात
एस जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से भी बात की है.
  • भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ईरानी दूतावास जाकर खामेनेई की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की
  • ईरानी दूतावास ने शोक पुस्तिका रखी है, जिसमें लोग तीन दिनों तक अपनी संवेदनाएं दर्ज कर सकते हैं
  • भारत ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है. जयशंकर ने आज ईरानी विदेश मंत्री से टेलीकॉन्फ्रेंस कर बात की

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने राजधानी में मौजूद ईरानी दूतावास जाकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया. उन्होंने ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली से भी मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं. एक दिन पहले ही ईरानी दूतावास ने ऐलान किया था कि खामेनेई की 'शहादत' के बाद वो कंडोलेंस बुक यानी शोक पुस्तिका रखेंगे, जिस पर लोग आकर अपनी संवेदनाएं जता सकते हैं. इससे पहले भारत दोनों ही पक्षों से संयम बरतने की अपील करता रहा है.

नई दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास पहुंचे और वहां रखी गई श्रद्धांजलि पुस्तिका में भारत की तरफ से हस्ताक्षर किए और संवेदना व्यक्त की. दुनिया भर में ईरानी लोगों और उनके समर्थकों को हुए गहरे नुकसान के जवाब में, नई दिल्ली में दूतावास ने भारतीय लोगों, राजनयिकों और जो भी हमदर्दी दिखाना चाहते हैं, उन्हें शोक बुक पर साइन करने के लिए कहा है. शोक बुक पर गुरुवार (5 मार्च), शुक्रवार (6 मार्च) और सोमवार (9 मार्च) संवेदनाएं जाहिर की जा सकती हैं.

इस डेवलपमेंट के बीच भारत के विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आज दोपहर ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ एक टेलीकॉन्फ्रेंस हुई. इससे पहले उन्होंने ओमान के विदेशमंत्री से भी बात की.

86 वर्षीय खामेनेई की 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य हमले में मृत्यु हो गई थी. बाद में अमेरिका ने दावा किया था कि सैन्य बैठक में उनके साथ कई शीर्ष सैन्य अफसर भी मारे गए थे. मृतकों में ईरान के रक्षा मंत्री और आईआरजीसी के प्रमुख भी शामिल थे. हमले में खामेनेई के करीबी परिजनों के भी मारे जाने की खबर आई थी, जिसमें उनकी बहू, बेटी, और नाती का नाम शामिल था. हमले में घायल खामेनेई की पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

मिस्र में उमड़ी भीड़

खामेनेई के मारे जाने के बाद से ही मध्य पूर्व में हालात नियंत्रण से बाहर हो गए. तेहरान ने यूएस बेस को निशाना बना कई खाड़ी देशों पर अटैक किया. गुरुवार को तो उसकी सीमा से सटे अजरबैजान पर भी दो ड्रोन हमले हुए, जिसके बाद ईरानी दूत को तलब किया गया. बाकू ने बताया कि हवाई अड्डे और स्कूल पर ये हमले किए गए, जिसमें दो लोग घायल हो गए.

86 वर्षीय खामेनेई, 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे. ईरानी राज्य मीडिया ने उनकी मौत की पुष्टि की और 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया था. इस घटना ने वैश्विक स्तर पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं उत्पन्न की हैं, जिसमें मिस्र का रुख विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कर रहा है. राजधानी काहिरा में स्थित ईरानी दूतावास पर खामेनेई की मौत के बाद शोक व्यक्त करने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. 

ये भी पढ़ेंः

ईरान पर हाथ डाल क्या ट्रंप कर गए भूल, रूस और चीन के हाथों में अब पूरा खेल?

पाकिस्तान की चिंता है कि खत्म नहीं होती, अब भारत-कनाडा को लेकर हुआ चिंतित

चीन आर्थिक मोर्चे पर हुआ कमजोर, 1991 के बाद पहली बार किया ऐसा, 2030 का टारगेट तय

ईरान-इजरायल-अमेरिका-रूस-यूक्रेन जंगों के बीच किम को युद्ध का इंतजार, अब क्रूज मिसाइलें दागीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khamenei, India Iran, India Condoles Khamenei Death, S Jaishankar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com