विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2017

राजस्‍थान : RSS से जुड़ा भारतीय किसान संघ सरकार के खिलाफ 15 जून से करेगा प्रदर्शन

इस संबंध में भारतीय किसान संघ के आल इंडिया सेक्रेट्री मोहिनी मोहन मिश्रा ने कहा, ''हम राजस्‍थान में आठ जगहों पर 15 जून से तीन दिनों का प्रदर्शन करेंगे.''

राजस्‍थान : RSS से जुड़ा भारतीय किसान संघ सरकार के खिलाफ 15 जून से करेगा प्रदर्शन
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्ली: महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन के बाद आरएसएस से संबद्ध भारतीय किसान संघ ने राजस्‍थान सरकार के कथित रूप से किसानों की समस्‍याओं का समाधान करने में विफल रहने के कारण तीन दिन के राज्‍यव्‍यापी विरोध-प्रदर्शन का निर्णय किया है.  इस संबंध में भारतीय किसान संघ के आल इंडिया सेक्रेट्री मोहिनी मोहन मिश्रा ने कहा, ''हम राजस्‍थान में आठ जगहों पर 15 जून से तीन दिनों का प्रदर्शन करेंगे.'' उन्‍होंने राजस्‍थान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ''राजस्‍थान सरकार किसानों को तूर, चना, मूंगफली और सरसों की फसल की एमएसपी दर उनको नहीं दिला पाई है.''

उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान में सिंचाई की योजनाएं लागू नहीं हो रही और लाखों किसानों को बिजली कनेक्‍शन नहीं मिल रहे हैं. केंद्र सरकार किसानों की मांग और मुश्किलों को नजरअंदाज कर रही है. इसके साथ ही उन्‍होंने जोड़ा कि आज कृषि सेक्‍टर में 56 प्रतिशत मजदूरों को रोजगार मिलता है. जीडीपी में कृषि का योगदान 14 प्रतिशत है लेकिन बजट आवंटन एक प्रतिशत से भी कम है. इसलिए देश में किसान परेशान हो रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSS, Bhartiya Kisan Sangh, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com