विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2019

रॉबर्ट वाड्रा को अब पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया गया, शुक्रवार को नहीं होगी पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिग केस (Money Laundering Case) के मामले में रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) से प्रवर्तन निदेशालय आज भी पूछताछ कर रहा है.

Robert Vadra at ED Live Updates: आज भी ईडी कर रहा है रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ
नई दिल्ली:

मनी लॉन्ड्रिग केस (Money Laundering Case) के मामले में रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) से प्रवर्तन निदेशालय  (ED) आज भी पूछताछ कर रहा है. ईडी के पास कुछ ई मेल की कॉपी जिसके बारे में आज उनसे पूछताछ होगी. सूत्रों के मुताबिक वाड्रा को सुमित चड्ढा ने एक मेल किया था जिसमें लंदन की प्रॉपर्टी का ज़िक्र है. इस मेल में वाड्रा से प्रॉपर्टी में होने वाले काम का भी ज़िक्र है. साथ ही आख़िरी लाइन में ये पूछा गया है कि काम से संतुष्ट हैं या फोटो भेजा जाए। प्रॉपर्टी के रेनोवेशन और फ़्लोर प्लान की मंज़ूरी संबंधी मेल भी वाड्रा को भेजे जाने की बात है. इसके पहले कल उनसे पांच घंटे तक पूछताछ हुई...सूत्रों के मुताबिक इस दौरान उनसे क़रीब 40 सवाल पूछे गए. इस दौरान उन्होंने लंदन में किसी भी तरह की संपत्ति होने से इनकार किया. उन्होंने ये भी कहा कि उनका संजय भंडारी से कोई लेना देना नहीं हैं..

 

Robert Vadra at ED Live Updates:

- रॉबर्ट वाड्रा को अब पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया गया है, शुक्रवार को नहीं होगी पूछताछ

- रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की आज की पूछताछ खत्‍म, प्रियंका गांधी पति को लेने ईडी ऑफिस पहुंचीं

- रॉबर्ट वाड्रा से 2 घंटे तक पूछताछ हुई है.

- बताया जा रहा है कि लंच के बाद फिर से रॉबर्ट वाड्रा ईडी दफ्तर जाएंगे, जहां उनकी पूछताछ जारी रह सकती है.

-दूसरे रांउड की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से बाहर निकले रॉबर्ट वाड्रा. बताया जा रहा है कि वाड्रा लंच के लिए बाहर निकले हैं.

ifpi2fig

-प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉबर्ट वाड्रा को अपने जयपुर कार्यालय में 12 फरवरी को पेश होने के लिए कहा.

-ED के सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त निदेशक तथा दो उपनिदेशकों की टीम मनी लॉन्डरिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रही है.

-आज की पूछताछ में ईडी मनी लांड्रिंग की जांच में शामिल सभी बड़े खिलड़ियों के बीच ई मेल को लेकर सवाल जवाब कर रही है.
-इन ई मेल की जानकारी आयकर विभाग को अक्टूबर 2016 में तब हुई जब उसने आर्म्स डीलर संजय भंडारी के घर पर छापा मारा.

-ये ईमेल संजय भंडारी, उसके भतीजे सुमित चड्ढा और रॉबर्ट वाड्रा के बीच जून 2009 से अक्टूबर 2010 के बीच किए गए
-इन मेलों में लंदन की संपत्ति के बारे में बातचीत का जिक्र है.

-ईडी की टीम वाड्रा के सामने पूरी ई-मेल के सबूतों को रखकर पूछताछ कर रही है. 

- ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, कुछ देर में होगी पूछताछ.

-घर से ईडी के लिए निकले रॉबर्ट वाड्रा

 

xgzh6ofj

-सूत्रों की मानें तो रॉबर्ट वाड्रा इस मामले में वकीलों की सलाह लेने में समय लगा रहे हैं. बुधवार को मनोज अरोड़ा से संबंधित कुछ कागजातों से वाड्रा को सामना करना पड़ा था. 

- रॉबर्ट वाड्रा को 10.30 बजे प्रवर्तन निदेशालय दोबारा पूछताछ के लिए पहुंचना था. मगर अभी तक वह नहीं पहुंचे हैं.

बताया जा रहा है कि लंदन की 12 ब्रायस्टन स्कवायर प्रॉपर्टी को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं. ईडी पूछ सकता है कि अगर प्रॉपर्टी वाड्रा की कंपनी या उनकी नहीं है तो उन्हें मेल क्यों किए गए? इस प्रॉपर्टी के रिनोवेशन और फ्लोर प्लान के अप्रूवल संबंधी मेल रॉबर्ट वाड्रा को भेजे गए. साल 2010 में जब ये मेल किये गए, तब ये प्रॉपर्टी हथियार डीलर संजय भंडारी के पास थी. प्रॉपर्टी बनाने के लिए फंड भी मांगा गया, जिसके जवाब में रॉबर्ट वाड्रा ने मेल भेजने वाले सुमित चड्डा को भी जवाब दिया है की फंड का इतंजाम कर रहे हैं. हर ईमेल की कापी संजय भंडारी को भी दी जा रही थी. सुमित चड्डा को संजय भंडारी का रिश्तेदार बताया जाता है. दुबई में रहने वाले भारतीय सी सी थंपी से सबंधों को लेकर भी पूछताछ हो सकती है, जिसने यह प्रॉपर्टी संजय भंडारी से ली थी.

बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा को उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ईडी दफ्तर छोड़ने गईं थीं. प्रियंका ने NDTV से बात करते हुए कहा कि 'मैं अपने पति के साथ हूं.' वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी सफेद टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी में उनके साथ थीं और उनके पीछे एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियां थीं. उन्होंने वाड्रा को मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित ED के दफ्तर के सामने छोड़ा और वहां से फौरन अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हो गईं. वाड्रा करीब तीन बजकर 47 मिनट पर ईडी के दफ्तर पहुंचे. उनके वकीलों का एक दल पहले ही वहां पहुंच चुका था.

बता दें कि यह पहला मौका है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा वाड्रा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के आपराधिक आरोपों के सिलसिले में किसी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं. वाड्रा ने पहले इन आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि राजनीतिक बदले के लिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है. 

रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ भारत के लोकतंत्र की सफलता का पैमाना: रविशंकर प्रसाद

VIDEO- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वाड्रा से पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robert Vadra, Enforcement Directorate, Money Laundering Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com