विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2019

विश्वविद्यालयों में रोस्टर सिस्टम से भर्ती होने पर आरक्षित वर्ग के प्रोफेसर की संख्या और कम हो जाएगी: अपना दल (एस)

पटेल ने रोस्टर सिस्टम पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एससी-एसटी की तर्ज पर तत्काल कारवाई करने और ज़रूरत पड़ने पर अध्यादेश भी लाने की मांग की.

विश्वविद्यालयों में रोस्टर सिस्टम से भर्ती होने पर आरक्षित वर्ग के प्रोफेसर की संख्या और कम हो जाएगी: अपना दल (एस)
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष पटेल ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से एससी-एसटी एक्ट पर की गई कार्यवाई की तर्ज पर विश्वविद्यालयों में रोस्टर सिस्टम के जरिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए तत्काल अध्यादेश लाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में रोस्टर सिस्टम के जरिए भर्ती होने से आरक्षित वर्ग के होनहार छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा. पहले ही देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षित वर्ग के लोगों की संख्या नाममात्र है. ऐसे में यदि रोस्टर सिस्टम के जरिए प्रोफेसर की भर्ती की जाती है तो आने वाले समय में उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षित वर्ग के प्रोफेसर की संख्या और कम हो जाएगी.

कांग्रेस और बीजेपी परिवारवाद पर अपना नोट्स शेयर कर लें, ठीक रहेगा

पटेल ने रोस्टर सिस्टम पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एससी-एसटी की तर्ज पर तत्काल कारवाई करने और ज़रूरत पड़ने पर अध्यादेश भी लाने की मांग की.आशीष पटेल ने एनडीटीवी से कहा  कि रोस्टर सिस्टम मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा पिछले सप्ताह याचिका खारिज करने के बाद पिछड़ों और एससी-एसटी वर्ग में एक गलत संदेश जा रहा है. समाज के निचले तबके में यह भी संदेश जा रहा है कि सरकारी वकील ने उच्चतम न्यायालय के सामने रोस्टर सिस्टम को सही ढंग से नहीं रखा.

अनुप्रिया पटेल कार्यक्रम छोड़ लौटीं दिल्ली, 'अपना दल' सरकारी कार्यक्रम में नहीं लेगा हिस्सा

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक एवं एनडीए की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रोस्टर सिस्टम पर रोक लगाने के लिए आवाज उठाया था. केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल की मांग पर केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्णय तक रोस्टर सिस्टम से भर्ती पर रोक लगा दी थी. लेकिन पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय द्वारा इस मामले में याचिका खारिज कर दी गई. ऐसे में अब रोस्टर सिस्टम से होने वाली भर्ती पर रोक लगाने के लिए अध्यादेश ही अंतिम सहारा है.

VIDEO: बीजेपी के सहयोगी ओपी राजभर नाराज.

 

 

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashish Patel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com