उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ. आगरा से इटावा जा रही एक डीसीएम (DCM) गाड़ी के खाई में गिर जाने से अब तक 12 लोगों की मौत हो गयी और 45 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया है. यह सभी लोग आगरा के पिनाहट से इटावा के लखना में एक मंदिर में झंडा चढ़ाने जा रहे थे. बता दें कि आगरा से क़रीब 40 किलोमीटर दूर कसौआ गांव के पास इनकी गाड़ी ने बैलेंस खो दिया और 30 से 35 फ़ीट गहरी खाई में गिर गयी. आगरा के एस एस पी बृजेश कुमार ने बताया कि हादसे में कई लोग गाड़ी के नीचे भी दबे हुए थे, जिन्हें निकाला गया है.
यूपी : सोनभद्र के पावर प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान हादसा, 13 मजदूर जख्मी
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए क़रीब एक दर्जन एम्बुलेंस लगाई गईं. हालांकि बचाव का काम पूरा हो गया है. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की मदद का एलान किया है और घायलों को अच्छा इलाज देने की ताकीद की है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी एन.एस. तोमर ने बताया कि दुर्घटना में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो घायलों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी चकरनगर मार्ग पर शनिवार शाम चार बजे कसउवा मोड़ के निकट यह दुर्घटना हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ा पचौली थाना बाह, आगरा निवासी जनवेद (50), रामदास (70), किशन लाल (75) और हाकिम (65) की, तथा गण आन का पुरा बाह, आगरा निवासी महेश (50) राजेंद्र (50), मनीष (35), लालू (42),बनवारी (50) के अलावा एक अन्य व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान आगरा के ही पिनाहट क्षेत्र के ढकिया निवासी गुलाब सिंह (45) और गढ़ा पिचौली निवासी बैजनाथ की 75 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 13 मरीजों को उपचार के लिए सैफई भेजा गया है, जबकि 32 घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया है. एसएसपी के मुताबिक पिनाहट बाह, आगरा से महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब 60 लोग इटावा जिला के कस्बा लखना स्थित कालिका देवी मंदिर नेजा (झंडा) चढ़ाने जा रहे थे, तभी कसउवा मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे 30 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरा.
यूपी : सोनभद्र के पावर प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान हादसा, 13 मजदूर जख्मी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य पूरी तेजी से करने और दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट)
Video : आगरा: बस अगवा करने के मामले में आरोपी और बस के मालिक के बीच होता था लेन-देन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं