1 मई से कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तहत 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है, इसके लिए गुरुवार को घोषणा की गई है कि 18 से अधिक आयु का हर शख्स अब कोरोनावैक्सीन के लिए 28 अप्रैल से कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवा सकेगा.
बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि भारत के वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे चरण के तहत 1 मई से 18 साल की उम्र से ऊपर के लोग भी वैक्सीन लगवा सकेंगे. इसके पहले बस 45 के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीनेशन की अनुमति थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके पहले कोविड वैक्सीन की कीमतों को लेकर एक नई घोषणा भी हो चुकी है. बुधवार को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया ने ऐलान किया है कि राज्यों को तीसरे चरण के लिए कोविशील्ड की डोज़ 400 रुपये में मुहैया कराई जाएगी जबकि निजी अस्पतालों को ये डोज़ 600 रुपये में मुहैया कराई जाएगी.
वैक्सीन निर्माता कंपनी ने बताया कि वो तीसरे चरण के लिए अपने कुल प्रोडक्शन का 50% हिस्सा राज्यों को प्रति डोज़ 400 रुपये की दर पर और निजी अस्पतालों को कोविशील्ड की प्रति डोज़ 600 रुपये की दर पर मुहैया कराएगा.
बता दें कि देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए कोविड के नए मामलों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है. गुरुवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में 3,14,835 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जिन्हें मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 59 लाख पार कर 1,59,30,965 हो गई है. इसी अवधि में देशभर में 2,104 मरीज़ों की मौत हुई, और यह भी एक दिन में कोरोनावायरस से हुई अब तक की सबसे बड़ी तादाद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं