दुनियाभर में एक दिन में सबसे ज़्यादा केस दर्ज हुए भारत में, पिछले 24 घंटे में सामने आए 3,14,835 COVID-19 केस

New Coronavirus Cases: अप्रैल माह में कोरोना के बढ़ते प्रकोप का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महीने के पहले 22 दिन में कुल मिलाकर 37,81,630 नए केस दर्ज हो चुके हैं, और अप्रैल में अब तक कुल 22,189 लोगों की कोविड की वजह से मृत्यु हुई है.

दुनियाभर में एक दिन में सबसे ज़्यादा केस दर्ज हुए भारत में, पिछले 24 घंटे में सामने आए 3,14,835 COVID-19 केस

Coronavirus Cases in India: पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,104 मरीज़ों की मौत हुई, और यह भी एक दिन में कोरोनावायरस से हुई अब तक की सबसे बड़ी तादाद है...

खास बातें

  • 3,14,835 नए केस दुनिया में एक दिन में दर्ज केसों की सबसे बड़ी तादाद है
  • भारत में अप्रैल में अब तक 37,81,630 नए COVID-19 केस दर्ज हो चुके हैं
  • अप्रैल में अब तक कुल 22,189 लोगों की कोविड की वजह से मृत्यु भी हुई है

कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, और दिन-ब-दिन हालात बिगड़ते नज़र आ रहे हैं. गुरुवार को देश में पहली बार COVID-19 संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. वैसे, यह लगातार पांचवां दिन है, जब देशभर में ढाई लाख से ज़्यादा COVID-19 संक्रमण के नए मामले दर्ज हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,14,835 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जिन्हें मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 59 लाख पार कर 1,59,30,965 हो गई है. इसी अवधि में देशभर में 2,104 मरीज़ों की मौत हुई, और यह भी एक दिन में कोरोनावायरस से हुई अब तक की सबसे बड़ी तादाद है. इसके साथ ही देश में इस रोग से जान गंवाने वालों की कुल तादाद 1,84,657 हो गई है.

भारत में गुरुवार को सामने आए 3,14,835 नए केस दुनियाभर में एक दिन में दर्ज हुए केसों की सबसे बड़ी तादाद है. इससे पहले, दुनिया में एक दिन में सबसे ज़्यादा कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों का रिकॉर्ड अमेरिका में दर्ज हुआ था. अमेरिका की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में 8 जनवरी, 2021 को एक दिन में 3,13,310 नए केस सामने आए थे.

अप्रैल माह में कोरोना के बढ़ते प्रकोप का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महीने के पहले 22 दिन में कुल मिलाकर 37,81,630 नए केस दर्ज हो चुके हैं, और अप्रैल में अब तक कुल 22,189 लोगों की कोविड की वजह से मृत्यु हुई है. वैसे, यह लगातार आठवां दिन है, जब देश में दो लाख से ज़्यादा कोरोनावायरस संक्रमण के केस सामने आए हैं. इसके अलावा, डेढ़ लाख से ज़्यादा केस सामने आते हुए गुरुवार को लगातार 12वां दिन है, और लगातार 16वां दिन है, जब देश में एक लाख से ज़्यादा नए COVID-19 केस सामने आए.

अब से पहले, 21 अप्रैल (बुधवार) को देशभर में COVID-19 संक्रमण के 2,95,041 केस दर्ज हुए थे, 20 अप्रैल (मंगलवार) को 2,59,170 मामले सामने आए थे, 19 अप्रैल (सोमवार) को 2,73,810 केस दर्ज हुए थे, 18 अप्रैल (रविवार) को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 2,61,500 नए मामले दर्ज हुए थे, 17 अप्रैल (शनिवार) को 2,34,692 नए केस, 16 अप्रैल (शुक्रवार) को 2,17,353 नए मामले सामने आए थे, 15 अप्रैल (गुरुवार) सुबह जारी आंकड़ों में 200,739 नए केस दर्ज हुए थे, 14 अप्रैल (बुधवार) को 184,372 नए केस, 13 अप्रैल (मंगलवार) को 161,736 नए कोरोना केस, 12 अप्रैल (सोमवार) को 168,912 नए मामले, 11 अप्रैल (रविवार) को 1,52,879 नए केस, 10 अप्रैल (शनिवार) को 1,45,384 नए मामले, 9 अप्रैल (शुक्रवार) को 1,31,968 केस, 8 अप्रैल (गुरुवार) को 1,26,789 मामले और 7 अप्रैल (बुधवार) को 1,15,736 कोविड केस दर्ज किए गए थे. 6 अप्रैल (मंगलवार) को देशभर में 96,982 नए केस दर्ज हुए थे, लेकिन 5 अप्रैल (सोमवार) को देश में कोरोनावायरस के रोज़ाना आंकड़े ने पहली बार एक लाख का आंकड़ा दर्ज किया था, और कुल 1,03,558 मामले सामने आए थे.

वायरस के विभिन्न म्यूटेशन और वेरिएन्ट से जूझते हमारे मुल्क में कोरोनावायरस के नए केसों में लगातार होती बढ़ोतरी के बीच उपचाराधीन मरीज़ों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है, और किसी वक्त सिर्फ एक लाख के आसपास पहुंच चुकी एक्टिव मरीज़ों की कुल संख्या इस वक्त 22 लाख से ज़्यादा हो चुकी है. गुरुवार सुबह जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस वक्त 22,91,428 मरीज़ों का इलाज जारी है.

वैसे, देश में कुल केसों की तुलना में इस वक्त एक्टिव केस 14.38 फीसदी हैं, जबकि ठीक हो चुके लोगों का प्रतिशत 84.46 रह गया है. भारत में COVID-19 से अब तक कुल केसों की तुलना में 1.16 फीसदी लोगों की मौत हुई है.

इस बीच, देश में कोरोनावायरस, और उससे होने वाले रोग COVID-19 के विरुद्ध जारी वैक्सीनेशन अभियान की गति भी लगातार तेज़ बनी हुई है, और दुनियाभर में सबसे तेज़ गति से 10 करोड़ वैक्सीन डोज़ लगाने का रिकॉर्ड कायम करने वाले देश में गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देशभर में कोरोना वैक्सीन की 22,11,334 डोज़ लगाई गईं, जिनके साथ भारत-भर में अब तक कुल 13,23,30,644 कोरोना वैक्सीन डोज़ लगाई जा चुकी हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

COVID-19 के एक करोड़ 59 लाख मामले 448 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद पहली बार एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक-एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे... फिर संक्रमण फैलने की गति कुछ धीमी हुई, और वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ता नज़र आ रहा है... भारत में पुष्ट कोविड-19 मामलों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 59 लाख पार कर गया है, और इसमें कुल 448 दिन लगे हैं...
तिथिकुल मामलेसमय लगा
19 मई1,01,139110 दिन
3 जून2,07,61515 दिन
13 जून3,08,99310 दिन
21 जून4,10,4618 दिन
27 जून5,08,9536 दिन
2 जुलाई6,04,6415 दिन
7 जुलाई7,19,6655 दिन
11 जुलाई8,20,9164 दिन
14 जुलाई9,06,7523 दिन
17 जुलाई10,03,8323 दिन
20 जुलाई11,18,0433 दिन
23 जुलाई12,38,6353 दिन
25 जुलाई13,36,8612 दिन
27 जुलाई14,35,4532 दिन
29 जुलाई15,31,6692 दिन
31 जुलाई16,38,8702 दिन
2 अगस्त17,50,7232 दिन
3 अगस्त18,03,6951 दिन
5 अगस्त19,08,2542 दिन
7 अगस्त20,27,0742 दिन
9 अगस्त21,53,0102 दिन
10 अगस्त22,15,0741 दिन
12 अगस्त23,29,6382 दिन
14 अगस्त24,61,1902 दिन
15 अगस्त25,26,1921 दिन
17 अगस्त26,47,6632 दिन
18 अगस्त27,02,7421 दिन
20 अगस्त28,36,9252 दिन
21 अगस्त29,05,8231 दिन
23 अगस्त30,44,9402 दिन
24 अगस्त31,06,3481 दिन
26 अगस्त32,34,4742 दिन
27 अगस्त33,10,2341 दिन
29 अगस्त34,63,9722 दिन
30 अगस्त35,42,7331 दिन
31 अगस्त36,21,2451 दिन
2 सितंबर37,69,5292 दिन
3 सितंबर38,53,4061 दिन
4 सितंबर39,36,7471 दिन
5 सितंबर40,23,1791 दिन
6 सितंबर41,13,8111 दिन
7 सितंबर42,04,6131 दिन
9 सितंबर43,70,1282 दिन
10 सितंबर44,65,8631 दिन
11 सितंबर45,62,4141 दिन
12 सितंबर46,59,9841 दिन
13 सितंबर47,54,3561 दिन
14 सितंबर48,46,4271 दिन
15 सितंबर49,30,2361 दिन
16 सितंबर50,20,3591 दिन
17 सितंबर51,18,2531 दिन
18 सितंबर52,14,6771 दिन
19 सितंबर53,08,0141 दिन
20 सितंबर54,00,6191 दिन
22 सितंबर55,62,6632 दिन
23 सितंबर56,46,0101 दिन
24 सितंबर57,32,5181 दिन
25 सितंबर58,18,5701 दिन
27 सितंबर59,92,5322 दिन
28 सितंबर60,74,7021 दिन
29 सितंबर61,45,2911 दिन
30 सितंबर62,25,7631 दिन
1 अक्टूबर63,12,5841 दिन
3 अक्टूबर64,73,5442 दिन
4 अक्टूबर65,49,3731 दिन
5 अक्टूबर66,23,8151 दिन
7 अक्टूबर67,57,1312 दिन
8 अक्टूबर68,35,6551 दिन
9 अक्टूबर69,06,1511 दिन
11 अक्टूबर70,53,8062 दिन
12 अक्टूबर71,20,5381 दिन
14 अक्टूबर72,39,3892 दिन
15 अक्टूबर73,07,0971 दिन
17 अक्टूबर74,32,6802 दिन
19 अक्टूबर75,50,2732 दिन
21 अक्टूबर76,51,1072 दिन
22 अक्टूबर77,06,9461 दिन
24 अक्टूबर78,14,6822 दिन
26 अक्टूबर79,09,9592 दिन
29 अक्टूबर80,40,2033 दिन
31 अक्टूबर81,37,1192 दिन
2 नवंबर82,29,3132 दिन
4 नवंबर83,13,8762 दिन
6 नवंबर84,11,7242 दिन
8 नवंबर85,07,7542 दिन
11 नवंबर86,36,0113 दिन
13 नवंबर87,28,7952 दिन
15 नवंबर88,14,5792 दिन
18 नवंबर89,12,9073 दिन
20 नवंबर90,04,3652 दिन
23 नवंबर91,39,8653 दिन
25 नवंबर92,22,2162 दिन
27 नवंबर93,09,7872 दिन
30 नवंबर94,31,6913 दिन
3 दिसंबर95,34,9643 दिन
5 दिसंबर96,08,2112 दिन
8 दिसंबर97,03,7703 दिन
12 दिसंबर98,26,7754 दिन
15 दिसंबर99,06,1653 दिन
19 दिसंबर1,00,04,5994 दिन
24 दिसंबर1,01,23,7785 दिन
28 दिसंबर1,02,07,8714 दिन
2 जनवरी1,03,05,7885 दिन
8 जनवरी1,04,13,4176 दिन
14 जनवरी1,05,12,0936 दिन
21 जनवरी1,06,10,8837 दिन
28 जनवरी1,07,01,1937 दिन
5 फरवरी1,08,02,5918 दिन
14 फरवरी1,09,04,9409 दिन
22 फरवरी1,10,05,8508 दिन
1 मार्च1,11,12,2417 दिन
7 मार्च1,12,10,7996 दिन
12 मार्च1,13,08,8465 दिन
16 मार्च1,14,09,8314 दिन
19 मार्च1,15,14,3313 दिन
22 मार्च1,16,46,0813 दिन
24 मार्च1,17,34,0582 दिन
26 मार्च1,18,46,6522 दिन
27 मार्च1,19,08,9101 दिन
29 मार्च1,20,39,6442 दिन
31 मार्च1,21,49,3352 दिन
1 अप्रैल1,22,21,6651 दिन
2 अप्रैल1,23,03,1311 दिन
4 अप्रैल1,24,85,5092 दिन
5 अप्रैल1,25,89,0671 दिन
6 अप्रैल1,26,86,0491 दिन
7 अप्रैल1,28,01,7851 दिन
8 अप्रैल1,29,28,5741 दिन
9 अप्रैल1,30,60,5421 दिन
10 अप्रैल1,32,05,9261 दिन
11 अप्रैल1,33,58,8051 दिन
12 अप्रैल1,35,27,7171 दिन
13 अप्रैल1,36,89,4531 दिन
14 अप्रैल1,38,73,8251 दिन
15 अप्रैल1,40,74,5641 दिन
16 अप्रैल1,42,91,9171 दिन
17 अप्रैल1,45,26,6091 दिन
18 अप्रैल1,47,88,1091 दिन
19 अप्रैल1,50,61,9191 दिन
20 अप्रैल1,53,21,0891 दिन
21 अप्रैल1,56,16,1301 दिन
22 अप्रैल1,59,30,9651 दिन