विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2018

केरल में सुधर रहे हालात, दस लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित लोग राहत शिविरों में

बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित कर रही केरल सरकार, देश-विदेश से लोग राज्य को दे रहे मदद

केरल में सुधर रहे हालात, दस लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित लोग राहत शिविरों में
केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के कार्य जारी हैं.
  • गुरुवार को रात तक कुल 539 करोड़ की राशि जमा हुई
  • प्रभावित लोग राहत शिविरों से अपने घरों को लौटने लगे
  • पिछले कुछ दिनों में करीब पांच लाख लोग अपने घर लौटे
तिरुवनंतपुरम: भयानक बाढ़ और भूस्खलन के बाद केरल में जिंदगी सामान्य पटरी पर वापस लौटने लगी है, लेकिन राज्य में अब भी राहत शिविरों में 10.40 लाख लोग रह रहे हैं. बाढ़ की वजह से बेघर हुए लोगों के पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.

देश-विदेश से लोग राज्य की मदद करने के लिए सूबे को नकद राशि और जरूरी सामानो की मदद दे रहे हैं. इसके अलावा लोग सीधे मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (सीएमडीआरएफ) में भी नकद राशि जमा कर रहे हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल रात तक कुल 539 करोड़ की राशि जमा हो चुकी है. राहत शिविरों में रह रहे लोग अपने घरों में वापस लौटने लगे हैं लेकिन राज्य के 2,770 शिविरों में अब भी 10.40 लाख लोग रह रहे हैं. बाढ़ का पानी कम होने के बाद अब तक पिछले कुछ दिनों में करीब पांच लाख लोग अपने घर जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें : Kerala Floods: छुट्टी पर थे मेजर हेमंत राज, फ्लाइट से पहुंचकर बचाई 100 लोगों की जान

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कल राज्य के विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया और बताया कि राज्य सरकार अब प्रभावित लोगों के पुनर्वास और प्रदेश के दोबारा निर्माण पर ध्यान केंद्रित किए है. राज्य में सफाई प्रक्रिया के बारे में उन्होंने कहा कि सफाई अभियान पहले से ही जारी हैं और अब तक 37,000 से ज्यादा कुएं और 60,000 से ज्यादा घर साफ किए जा चुके हैं.

VIDEO : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए छात्र

विजयन ने कहा, '' बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करके हम ओनम त्योहार का उत्सव मनाएंगे.'' उन्होंने लोगों को मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं कि लोगों को बाढ़ से क्षति पहुंचे घरों के पुनर्निर्माण के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाए.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com