विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखिए, ICU में भर्ती मरीज का चूहे ने पैर कुतर डाला

महिला डायबिटीज की पीड़ित है जिसकी वजह से घाव भरने में काफी दिक्कतें हो रही है. महिला का नाम शांतिबाई (65) है.

Also Read in
स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखिए, ICU में भर्ती मरीज का चूहे ने पैर कुतर डाला
छिंदवाड़ा का जिला अस्पताल
भोपाल:

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा  में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती एक महिला के पैरों को चूहे ने काटा डाला. महिला डायबिटीज की पीड़ित है जिसकी वजह से घाव भरने में काफी दिक्कतें हो रही है. महिला का नाम शांतिबाई (65) है. इस मामले में प्रशासन की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं. इस अस्पताल में दो महीने भी ऐसी ही एक घटना सामने आ चुकी है उस समय भी काफी हड़कंप मचा था.

छिंदवाड़ा के कोल्ड स्टोरेज में गैस का रिसाव, कई बच्चे हुए बेहोश

वहीं अस्पताल प्रशासन से जुड़े एक शख्स ने नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि जिला प्रशासन को अस्पताल में रही दिक्कतों की जानकारी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाही नहीं की. 

वीडियो :  इसी महिला के पैरों को चूहों ने कुतरा था.

आपको बता दें कि छिंदवाड़ा एक आदिवासी बाहुल्य जिला है. यहां के अस्पताल में दूर दराज से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं और ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है. अगर कोई मामला मीडिया के सामने आता है तो लोगों को इन घटनाओं के बारे में पता चलता है लेकिन ज्यादातर बातें दबा दी जाती हैं. इस घटना से अब खुद की अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की क्या बुरी स्थिति है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com