विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2018

रमेश पोखरियाल की बेटी श्रेयशी सेना में हुईं शामिल, पिता ने कहा- गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

रमेश पोखरियाल ने ये फोटो शेयर करके बताया है कि उनकी बेटी ने उत्तराखण्ड की सैन्य परंपरा को जारी रखते हुए विधिवत रूप से सेना में भर्ती हुई हैं. 

रमेश पोखरियाल की बेटी श्रेयशी सेना में हुईं शामिल, पिता ने कहा- गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के हरिद्वार से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी भारतीय सेना में हुई शामिल
  • बेटी ने उत्तराखण्ड की सैन्य परंपरा को जारी रखा
  • निशंक की बेटी ने बतौर अफसर आर्मी मेडिकल कोर में ज्‍वॉइन किया
  • श्रेयशी ने हिमालयन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है
नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के हरिद्वार से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी डॉ. श्रेयशी पोखरियाल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस फोटो में रमेश पोखरियाल निशंक अपनी बेटी को स्टार लगा रहे हैं. हालांकि रमेश पोखरियाल ने ये फोटो शेयर करके बताया है कि उनकी बेटी ने उत्तराखण्ड की सैन्य परंपरा को जारी रखते हुए विधिवत रूप से सेना में भर्ती हुई हैं. 
 
रमेश पोखरियाल ने फेसबुक पोस्‍ट में कहा है कि साथियों, मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. आप सब से यह बात साझा करते हुए की मेरे पुत्री डॉ श्रेयशी निशंक ने उत्तराखण्ड की सैन्य परंपरा को जारी रखते हुए विधिवत रूप से सेना में बतौर अफसर आर्मी मेडिकल कोर में ज्‍वॉइन कर लिया है. मुझे खुशी है कि श्रेयशी ने हिमालयन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण कर सेना में जाकर देश की सेवा करने का निर्णय लिया. 

उन्‍होंने आगे लिखा है कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और हमारा फर्ज बनता हैं कि हम अपनी बेटियों को बेटों के बराबर शिक्षा दिलवाने का काम करें. 

उनके इस ट्वीट के बाद हजारों लोगों ने उन्‍हें बधाई संदेश दिया है. विदेश राज्‍य मंत्री वीके सिंह ने भी रमेश पोखरियाल को बहुत बहुत बधाई दी है.

आपको बता दें कि शनिवार को कमांडेंट और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में डॉ. श्रेयशी ने सेना ज्वॉइन की. यह कार्यक्रम मिलिट्री हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित किया गया. इस दौरान पिता रमेश पोखरियाल ने बेटी श्रेयशी को स्टार लगाकर कैप्टन के रूप में सम्मानित किया. 

 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramesh Pokhriyal Nishank, Shreyasi Nishank, BJP, Indian Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com