विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

रामदास कदम ने कहा - शिवसेना अगला चुनाव अकेले ही लड़ेगी 

कदम के इस बयान से एक दिन पहले राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने कहा था कि भाजपा- शिवसेना अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी.

Also Read in
रामदास कदम ने कहा - शिवसेना अगला चुनाव अकेले ही लड़ेगी 
उद्धव ठाकरे की फाइल फोटो
नई दिल्ली: शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि शिवसेना अगला चुनाव अकेले लड़ेगी. कदम ने कहा कि यदि भाजपा शिवसेना के साथ चुनाव में हाथ मिलाना चाहती है तो उस पर फैसला उद्धव ठाकरे करेंगे. कदम के इस बयान से एक दिन पहले राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने कहा था कि भाजपा- शिवसेना अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी. पर्यावरण मंत्री कदम ने संवादाताओं से कहा कि मुंगतीवार को यह याद रखना चाहिए कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पार्टी अगला चुनाव अकेले लड़ेंगी.

यह भी पढ़ें: उपचुनाव में बीजेपी की हार पर शिवसेना ने किया तंज, विपक्ष पर भी उठाए सवाल

अगर शिवसेना हाथ मिलाना चाहती है तो इसका निर्णय शिवसेना नेता द्वारा किया जाएगा, भाजपा द्वारा नहीं. जब उनसे उत्तर प्रदेश और बिहार में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो ट्रेलर था, पूरी फिल्म के लिए इंतजार करिए. ध्यान हो कि मुंगतीवार ने कल राज्य विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस- राकांपा के विपरीत जो कि राज्य की राजनीति में‘अपना अस्तित्व बचाने’ के लिए गठबंधन की योजना बना रही हैं, शिवसेना- भाजपा राज्य के लोगों के हित में अगला चुनाव मिलकर लड़ेंगी. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com