विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2019

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के हालात पर कसा तंज, कहा- पता नहीं कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है, बनेगा भी या नहीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस में अध्यक्ष पद के मामले में चुटकी लेते हुए शनिवार को यहां कहा कि ‘पता नहीं कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है,

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के हालात पर कसा तंज, कहा- पता नहीं कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है, बनेगा भी या नहीं
जयपुर में बीजेपी सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
  • जयपुर में बीजेपी के सदस्यता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राजनाथ सिंह
  • कांग्रेस के 'अध्यक्ष पद' विवाद पर कसा तंज
  • कहा- पता नहीं कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है
जयपुर:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस में अध्यक्ष पद के मामले में चुटकी लेते हुए शनिवार को यहां कहा कि ‘पता नहीं कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है, कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा भी या नहीं.'इसके साथ ही भारतीय वायुसेना द्वारा सीमापार आतंकी ठिकानों पर हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कभी पाकिस्तान की संप्रभुता पर चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की. भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए यहां आए राजनाथ सिंह ने पार्टी के कार्यक्रम में कहा, ‘जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करके हम लोगों ने अपनी सांगठनिक गतिविधियां भी प्रारंभ कर दी हैं... हमने तो अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं लेकिन जहां तक कांग्रेस का सवाल है ... पता ही नहीं है कि कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है.' उन्होंने कहा,‘.... कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा भी या नहीं कह नहीं सकते. अभी तक कांग्रेस को अपने अध्यक्ष की तलाश है कि अध्यक्ष कौन बनेगा. यह स्थिति है.'

भाजपा का दावा: ‘जय श्री राम' का नारा लगाने के कारण पार्टी कार्यकर्ता की हत्या

सिंह ने कहा कि दुनिया ने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया है कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा बल्कि वह दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है. राजनाथ ने कहा, ‘प्राचीन इतिहास को उठाकर देख लें कि दुनिया के किसी देश पर हमने आक्रमण नहीं किया है और दुनिया के किसी देश की एक ईंच जमीन पर हमने कभी कब्जा नहीं किया है यह है भारत का चरित्र.' उन्होंने कहा, ‘हमने दुनिया के किसी देश की संप्रभुता पर प्रश्न चिन्ह लगाने की कोशिश नहीं की. आतंकवाद का सफाया करना तो हमारी सरकार का संकल्प है हम इस काम को करेंगे ही.' 

पटना के एक रेस्तरां में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, डोसा और कॉफी का लुत्फ उठाया, देखें VIDEO

भारतीय वायुसेना द्वारा सीमापार आतंकी ठिकानों पर हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब हमारे सैनिक वहां गए तो पूरी सावधानी बरती कि आतंकवादी ठिकानों और वहां प्रशिक्षण ले रहे आतंकवादियों का सफाया हो ... लेकिन पाकिस्तान की सेना पर कोई आक्रमण इन लोगों ने नहीं किया. हमने वहां की पाकिस्तान की संप्रभुता पर चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की. यह जो काम किया हमने भारत के चरित्र के अनुरूप ही किया.' लोकसभा चुनावों में भाजपा व राजग को मिले भारी बहुमत का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि, ‘इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद भी न तो हमारी चाल बदली है न ही चरित्र बदला है.' इस अवसर पर पार्टी के सांसद राज्यवर्धन राठौड़, रामचरण बोहरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया व उपनेता राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के विधायक व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
 

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajnath Singh, Congress President Post, Rahul Gandhi Resignation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com