विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2020

रेलवे अधिकारी ने शादी कार्ड पर फूलों और सब्जियों के बीज भेजकर किया लोगों को आमंत्रित

वह रिश्तेदारों और दोस्तों को शादी में आमंत्रित करने के साथ ही उनसे आग्रह कर रहे हैं कि वे इन बीजों का इस्तेमाल कर फूल और सब्जियां उगाएं और उसकी तस्वीर उनके साथ साझा करें.

रेलवे अधिकारी ने शादी कार्ड पर फूलों और सब्जियों के बीज भेजकर किया लोगों को आमंत्रित
हैदराबाद:

तेलंगाना में रेलवे यातायात सेवा के 29 वर्षीय अधिकारी ने अपनी शादी के कार्ड पर फूलों और सब्जियों के बीजों को चिपकाया है, ताकि आमांत्रित इन बीजों का इस्तेमाल कर फूलों औऱ सब्जियों को उगा सकें.

के. शशिकांत ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं हरियाली में योगदान देना चाहता हूं. मुझे यह विचार आया. हर कार्ड पर लिली, गेंदा और गुलदाउदी के फूलों के बीज लगे हैं.''

उन्होंने बताया कि कार्ड के लिफाफे पर हरी मिर्च, टमाटर और भिंडी के बीज चिपकाए गए हैं. शशिकांत की शादी 28 नवंबर को होनी है.

वह रिश्तेदारों और दोस्तों को शादी में आमंत्रित करने के साथ ही उनसे आग्रह कर रहे हैं कि वे इन बीजों का इस्तेमाल कर फूल और सब्जियां उगाएं और उसकी तस्वीर उनके साथ साझा करें.

रेलवे अधिकारी की पहल से प्रभावित साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा कि शशिकांत सभी नौकरशाहों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा हैं.
 
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Card, Marriage Card, Railway Officer Wedding, Hyderabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com