विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2020

JNU बवाल पर राहुल गांधी का बयान- फासीवादी ताकतें बहादुर छात्रों की आवाज से...

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, 'नकाबपोश उपद्रवियों द्वारा जेएनयू के छात्रों-शिक्षकों पर हमला स्तब्ध करने वाला है.

JNU बवाल पर राहुल गांधी का बयान- फासीवादी ताकतें बहादुर छात्रों की आवाज से...
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, ''नकाबपोश उपद्रवियों द्वारा जेएनयू के छात्रों-शिक्षकों पर हमला स्तब्ध करने वाला है. इस हमले में कई छात्र-शिक्षक घायल हो गए हैं. उन्होंने आगे कहा, 'देश पर राज करने वाले फासीवादी हमारे बहादुर छात्रों की आवाज से डर गए हैं. आज जेएनयू में हुई हिंसा उसी डर को दर्शाती है.' बता दें कि जवाहर लाल नेहरू यूनिववर्सिटी (JNU) में देर शाम को चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया. इनमें से 15 छात्रों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है.

2 छात्रों की हालत काफी गंभीर है और उन्हें सिर पर चोट लगी. हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह घायल हो गईं हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे लगभग 50 गुंडे जेएनयू कैंपस में में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया. इन लोगों के कारों को भी निशाना बनाया और हॉस्टल में भी तोड़फोड़ की. जेएनयू के प्रोफेसर अतुल सूद ने NDTV को बताया कि इन हमलावरों में हॉस्टल पर पत्थरबाजी की और यूनिवर्सिटी की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. 

JNU में बवाल- चेहरे पर नकाब बांधे लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर किया हमला, कई गंभीर रूप से घायल  

छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने बताया कि चेहरे पर नकाब डाले लोगों ने उनपर हमला किया और बुरी तरह से पिटाई की. इस हमले में उनके सिर पर गहरी चोट आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि 50 से ज्यादा की संख्या में लोग नकाब बांधकरा कैंपस में घूमते दिख रहे हैं, जिनके हाथों में हॉकी स्टीक, रॉड और बल्ला दिखाई दे रहा है. उधर, लेफ्ट ने एबीवीपी पर मारपीट का आरोप लगाया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU, JNU Violence, Jawaharlal Nehru University, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com