JNU Admission: दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने साल 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स जैसे MA, MSc और MCA का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स JNU की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा. JNU के इन कोर्सेस में एडमिशन CUET (PG) 2026 के स्कोर के आधार पर हो रहा है, जिसका रिजल्ट 24 अप्रैल को आ चुका है. एडमिशन का ये पूरा प्रोसेस 10 अगस्त तक चलेगा. पहली लिस्ट में जिन छात्रों का नाम आया है, उन्हें अब अपनी फीस जमा करवाकर अपनी सीट पक्की करनी होगी.
एडमिशन का पूरा शेड्यूल
- पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख - 25 जून
- प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करना - 25 जून से 27 जून
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख - 3 जुलाई
- दूसरी लिस्ट वालों के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करना - 3 जुलाई से 5 जुलाई
- चुने गए छात्रों के डॉक्यूमेंट्स का फिजिकल वेरिफिकेशन - 9, 10, 13, 14, 15, 16, 17 जुलाई
- खाली बची सीटों के लिए इच्छा जताने का आखिरी मौका - 23 जुलाई से 25 जुलाई
- आखिरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख - 31 जुलाई
- एडमिशन और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख - 10 अगस्त
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
यूनिवर्सिटी ने छात्रों से कहा है कि वे अप्लाई करने से पहले JNU की वेबसाइट पर मौजूद ई-प्रोस्पेक्टस (e-prospectus) को ध्यान से पढ़ लें, जिससे उन्हें सीटों के नियमों की पूरी जानकारी मिल सके. अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही फीस भरें. अगर पहली लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, अभी काफी वक्त है और आने वाली लिस्ट में आपका नाम आ सकता है.
ये भी पढ़ें - IIT और NIT में इस ब्रांच की सीटों की मारामारी, काउंसलिंग के पहले ही राउंड में फुल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं