विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2016

यूरोप में छुट्टियां बिता कर वापस लौटे राहुल गांधी

Also Read in
यूरोप में छुट्टियां बिता कर वापस लौटे राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूरोप के अपने दौरे से लौट आए है। अपनी गैरमौजूदगी में हुए घटनाक्रमों का जायज़ा लेने के लिए वह सोमवार को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

राहुल ने बीती 28 दिसंबर को ट्विटर पर अपने यूरोप दौरे की घोषणा की थी। उन्होंन ट्वीट किया था, 'मैं कुछ दिनों के लिए यूरोप जा रहा हूं। आप सब को नए साल की शुभकामनाएं।' कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि राहुल आज तड़के वापस लौटे और सोमवार पार्टी नेताओं से मिलेंगे।

राहुल इससे पहले भी कुछ मौकों पर नए साल के दौरान देश से बाहर रहे हैं। उनके आखिरी दो विदेश दौरे काफी चर्चा में रहे थे, जिनमें पिछले साल फरवरी-अप्रैल के बीच उनकी करीब दो महीने की छुट्टी और सितंबर में एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के ऐस्पेन का दौरा शामिल है। दोनों ही दौरों को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल गांधी, यूरोप, यूरोप दौरा, कांग्रेस, Congress, Rahul Gandhi, Europe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com